उत्तराखंड में बीजेपी कांग्रेस में कड़ी टक्कर, सर्वे में 4% का अंतर। जानें क्या चाहता है प्रदेश का वोटर..

0

Uttarakhand Election 2022: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों की तरह ही उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव भी काफी दिलचस्प होने वाले हैं। साल 2022 में उत्तराखंड में चुनाव होने हैं, इस वक्त बीजेपी राज्य में सत्ता में है। वहीं कांग्रेस विपक्षी दल की भूमिका में है। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में राज्य में बीजेपी को 56 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि कांग्रेस के हिस्से 11 सीटें आई थीं। वहीं अन्य सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा किया था। एबीपी न्यूज सी वोटर के सर्वे में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उत्तराखंड के वोटर्स का मूड क्या है। इस सर्वे में ये भी जानने की कोशिश की गई है कि मतदाताओं का झुकाव इस वक्त किस पार्टी की तरफ है।

एबीपी न्यूज सी वोटर के सर्वे में खुलासा हुआ है कि इस वक्त राज्य के मतदाताओं का झुकाव पूरी तरह से किसी एक पार्टी की तरफ नहीं है। हालांकि भारतीय जनता पार्टी पर सबसे ज्यादा मतदाताओं का भरोसा है। सर्वे के मुताबिक उत्तराखंड के 40 फीसदी वोटर बीजेपी के पक्ष में हैं। वहीं कांग्रेस के पक्ष में करीब 36 फीसदी मतदाता है। इसके अलावा 13 फीसदी मतदाता आम आदमी पार्टी की तरफ है। अन्य के खाते में करीब 11 फीसदी मतदाताओं का झुकाव है। सर्वे में साफ है कि उत्तराखंड के चुनावी रण में असल मुकाबला बीजेपी-कांग्रेस के बीच ही है।
ABP C-Voter Survey के मुताबिक उत्तराखंड में किसे कितने वोट ?
कुल सीट- 70
बीजेपी-40%, कांग्रेस- 36%, आप- 13%, अन्य – 11%

यह भी पढ़ें: दिव्यांग उद्यमी सुधीर पुण्डीर के हौसले को सलाम, सभी के लिए हैं प्रेरणास्रोत के प्रत्यक्ष उदाहरण..

उत्तराखंड में किसके हिस्से कितनी सीट आने की संभावना है, सर्वे में इसको भी खंगालने की कोशिश की गई। सर्वे की रिपोर्ट बताती है कि बीजेपी के खाते में 33 से 39 सीटें जाती हुई दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा कांग्रेस के हिस्से में 29 से 35 सीटों का अनुमान जताया जा रहा है। 1-3 सीटें आप के खाते में, जबकि अन्य के खाते में 0-1 सीट जाने का अनुमान है।
ABP C-Voter Survey के मुताबिक उत्तराखंड में किसे कितनी सीट ?
कुल सीट- 70
बीजेपी- 33-39, कांग्रेस- 29-35, आप- 1-3, अन्य – 0-1

ABP C-Voter Survey के पुराने सर्वे के बाद कितना बदलाव
पिछले सर्वे के मुकाबले इस बार के सर्वे में थोड़ा फेरबदल हुआ है। बीजेपी को पिछले महीने के सर्वे में जहां 36-40 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था, वहीं आज के सर्वे में 33-39 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा कांग्रेस को पिछले सर्वे में 30 से 34 सीटों के मिलने का अनुमान जताया गया था, वहीं ये आंकड़ा आज के सर्वे में 29-35 हो गया है। इसके अलावा आप को पिछले सर्वे में 0-2 सीटें मिलती हुई नजर आ रही थीं, वहीं इस बार के सर्वे में ये 1-3 हो गया है। अन्य की सीटों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
नए सर्वे में उत्तराखंड में किसे कितनी सीट ?
कुल सीट- 70
                  नवंबर-          आज 
बीजेपी-       36-40         33-39
कांग्रेस-       30-34         29-35
आप-             0-2             1-3
अन्य –            0-1             0-1

यह भी पढ़ें: IMA POP 2021: भारतीय थलसेना को मिले 319 वीर, 43 बहादुर जांबाज हैं वीरभूमि उत्तराखंड से..

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान अगले कुछ दिनों में हो जाएगा। चुनावी राज्यों में राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है। एबीपी न्यूज के लिए सी वोटर ने चुनावी राज्यों का मूड जाना है। 5 राज्यों के इस सबसे बड़े सर्वे में 92 हजार से ज्यादा लोगों की राय ली गई है। चुनावी राज्यों की सभी 690 विधानसभा सीटों पर लोगों से बात की गई है। सर्वे 13 नवंबर से 9 दिसंबर के बीच किया गया है। सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर माइनस प्लस तीन से माइनस प्लस 5 फीसदी है।
न्यूज़ सोर्स – ABP NEWS

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X