खुशी: वर्षों का सपना हुआ पूरा, यह ग्राम पंचायत भी जुड़ेगा मोटर मार्ग से। ग्रामीणों में खुशी की लहर..

0

उत्तरकाशी: आज राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तरकाशी जनपद के विकासखंड भटवाड़ी के सीमांत ग्राम पंचायत भंगेली को मोटरमार्ग की सौगात मिली है। इस ग्राम पंचायत के लोग लंबे समय से सड़क की मांग कर रहे थे। अब लोगों का इंतजार खत्म होने वाला है जल्द ही गांव तक मोटर गाड़ियों का संचालन शुरू हो जाएगा। यह दिन उत्तरकाशी जनपद के विकासखंड भटवाड़ी के सीमांत ग्राम पंचायत भंगेली के इतिहास के पन्नो में लिखा जाएगा। ग्रामिणों के अथक प्रयासों से आज ग्राम पंचायत में मोटरमार्ग का सपना पूरा होने जा रहा है।

Vote करें👉: उत्तराखंड में आप 2022 में किसकी सरकार चाहते है।

यह भी पढ़ें: राजनीति: हरदा का एलान, ढाई से 3 साल में गैरसैंण शिफ्ट कर देंगे राजधानी। BJP से पूछे ये सवाल..

जहां आज जेस्ट प्रमुख मनोज रावत के द्वारा विधिवत रूप से पूजा अर्चना के साथ भंगेली मोटरमार्ग का भूमि पूजन किया गया। जेस्ट प्रमुख मनोज रावत ने कहा कि जो सपना हमने ओर हमारे भूतपूर्व प्रतिनिधि कई वर्षों से देख रहे थे वो सपना आज पूरा होने जा रहा है। गांव के विकास की लाइफलाइन सड़क का कार्य आज से शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड दिवस पर की कई बड़ी घोषणाएं, पढ़िए पूरी खबर..

अब लंबा इंतजार खत्म हो गया है। आज सभी ग्रामवासियों के चेहरे पर अलग ही खुशी देखने को मिली, क्योंकि आज सभी ग्रामवासियों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। इस दौरान ग्राम प्रधान भंगेली प्रवीन प्रज्ञान, सदीप राणा, सुशील उनियाल व क्षेत्रपंचायत प्रतिनिधि बंद्राणी भाई, विपिन राणा, क्षेत्रपंचायत प्रतिनिधि झाला भाई, अनवीर रौंतेला  पीएमजीएसवाई एई राणा, जेई मनीष राणा व अन्य कर्मचारियों के साथ सभी ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड दिवस: खूब हुई सियासत पर न बनी पाई स्थायी राजधानी, न रुका पलायन। शिक्षा स्वास्थ्य सेवा भी बदहाल..

यह भी पढ़ें: केदारपुरी का विकास या भविष्य की नई आपदा…

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X