बड़ी खबर: मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड दिवस पर की कई बड़ी घोषणाएं, पढ़िए पूरी खबर..

0

उत्तराखंड: आज उत्तराखंड अपना स्थापना दिवस मना रहा है। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर देहरादून स्थित पुलिस लाइन में समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित राज्य स्थापना समारोह में गवर्नर गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कैबिनेट मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे। यही नही, पुलिस लाइन में आयोजित भव्य परेड को देखने के लिए तमाम स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह की शुरुआत गवर्नर गुरमीत सिंह ने परेड का निरीक्षण कर किया। इसके बाद मार्च पास्ट की सलामी ली। वहीं, मुख्यमंत्री धामी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के सैनिक सेवाकाल के दौरान देश के लिए किए कार्यों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वो राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों को नमन करते हैं, जिन्होंने राज्य स्थापना के लिए अपना बलिदान दिया। मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई दी।

Vote करें: उत्तराखंड में आप 2022 में किसकी सरकार चाहते है।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र की मदद से ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पूरी होने जा रही है। 2025 तक राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों को हेलीकॉप्टर सेवा से जोड़ा जाएगा। देहरादून से टिहरी तक की टनल के लिए 8500 करोड़ की योजना है। हेमकुंड साहिब को शीघ्र रोपवे से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। केंद्र सरकार की मदद से राज्य को सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर बनाने के लिए बड़े के कार्य किए जा रहे हैं। 235 करोड़ की लागत से बदरीनाथ धाम का विकास होगा। सीएम ने कहा कि राज्य में आपदा प्रभावित क्षेत्रों को सुरक्षित करने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। आपदा के समय उत्तराखंड पुलिस, एसडीआरएफ और तमाम राहत कार्य में जुटे प्रशासन का धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कोविड सम्मान राशि देने का भी फैसला किया गया।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड दिवस: खूब हुई सियासत पर न बनी पाई स्थायी राजधानी, न रुका पलायन। शिक्षा स्वास्थ्य सेवा भी बदहाल..

मुख्यमंत्री धामी ने ये भी कहा कि सरकारी विभागों 24,000 हजार पदों और रिक्त पदों पर भर्ती शीघ्र हो रही है। कुछ भर्तियां नई हो रही हैं कुछ तत्काल होने वाली हैं। हालांकि, सरकार ने आवेदन शुल्क माफ किया है। साथ ही अतिथि शिक्षकों का वेतन को 15 से 25,000 किया है। साथ ही ग्राम प्रधानों का मानदेय 1500 से 3500 और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाया गया है। केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थानों का कार्य प्रगति पर है। इसी क्रम में 10वीं और 12वीं की छात्राओं को टैबलेट उपलब्ध कराये जाएंगे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 2025 तक उत्तराखंड देश का अग्रणी राज्य होगा। उन्होंने कहा कि सड़कों के सुधारीकरण के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।

यह भी पढ़ें: केदारपुरी का विकास या भविष्य की नई आपदा…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणाएं
1- राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन बढ़ाने की हुई घोषणा। अब 3100 रु. पेंशन पाने वालों को 4500 मिलेगी पेंशन। 5000 रु. पेंशन पाने वाले आंदोलनकारियों को 6000 रु पेंशन मिलेगी।
2- राज्य में खेल नीति 2021 जल्द लागू की जाएगी।
3- जिला स्तर पर महिला छात्रावास का निर्माण किया जाएगा।
4- गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए निशुल्क दवा की व्यवस्था की जाएगी।
5- देहरादून और हल्द्वानी में नशा मुक्ति केंद्र खोले जाएंगे।
6- राज्य में विदेश रोजगार प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा।
7- 48 घंटे अस्पताल में रहने वाली जच्चा को 2000 रुपए उपहार राशि दी जाएगी।

8- प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों में किशोरियों के लिए सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाई जाएगी।
9- सेवा का अधिकार अधिनियम में 190 सेवाओं को शामिल किया जाएगा।
8- राज्य को आयुष वैलनेस का हब बनाया जाएगा।
9- पर्यटक गृहों में आयुष वैलनेस सेंटर खोले जाएंगे।
10- हेमकुंड साहिब को शीघ्र ही रोपवे से जोड़ने का काम किया जाएगा।
11- उत्तराखंड के हर गांव को लिंक मार्गो से जोड़ा जाएगा जिससे पूरा विकास हो सके और पलायन भी रुक सके।
12- जौली ग्रांट एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जा रहा है।
13- 2025 तक उत्तराखंड के प्रमुख प्रत्येक नगर को हेली सेवा से जोड़ा जाएगा।

5/5 - (2 votes)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X