हिलवाणी को सहयोग करने के लिए क्लिक करें👇

उत्तराखंड में लहराएगा देश का दूसरा सबसे ऊंचा तिरंगा, जानें कहां? मुख्यमंत्री धामी कर सकते हैं शुभारंभ..

The country's second highest tricolor will be hoisted in Uttarakhand. Hillvani News

The country's second highest tricolor will be hoisted in Uttarakhand. Hillvani News

भारत चीन कारोबार की अंतरराष्ट्रीय मंडी गुंजी में जल्द देश के दूसरे सबसे अधिक ऊंचाई पर झंडा लहराया जाएगा। सीमांत के नाम इस गौरव को दर्ज करने के लिए सभी तैयारी कर ली गई है। गुंजी में ध्वज स्तंभ का निर्माण कार्य भी पूरा हो गया है। उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ का गुंजी नेपाल व चीन सीमा से लगा हुआ क्षेत्र है। 14 हजार 500 फीट की ऊंचाई पर स्थित गुंजी का भारत के लिए सामरिक दृष्टि से विशेष महत्व है। दो देशों की सीमा से लगे होने के साथ ही यह स्थान भारत चीन कारोबार की भारतीय मंडी है। यह विश्व प्रसिद्ध मानसरोवर यात्रा का प्रमुख पड़ाव भी है।

यह भी पढ़ेंः UKSSSC पेपर लीक मामले में सरकारी शिक्षक गिरफ्तार, 2016 की भर्ती से सक्रिय है गिरोह..

ध्वजरोहण के बाद प्रदेश को मिलेगा नया गौरव
जिले के जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की पहल पर देश में दूसरा समुद्र सतह से सर्वाधिक ऊंचाई पर ध्वज स्तंभ गुंजी में बनाने का काम किया गया। जिला योजना से इसके निर्माण में 40 लाख से अधिक धनराशि व्यय की गई है। अब इस स्तंभ में जल्द ही 100 फीट ऊंचा झंडा लहराएगा। ध्वजारोहण के बाद गुंजी के नाम एक उपलब्धि जुड़ जाएगी। इससे पहले लेह के पैंगोग के नाम 14 हजार फीट पर दूसरे सबसे बड़े तिरंगे को लहराने का गौरव है। नवंबर 2021 को भारतीय सेना ने सर्वाधिक 15 हजार फीट की ऊंचाई पर लद्दाख की हनले घाटी में 76 फीट लंबा झंडा लहराकर एक कीर्तिमान बनाया था।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड में फिर भारी बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा हफ्तेभर मौसम। जानिए जिलों का हाल..

मुख्यमंत्री धामी कर सकते हैं शुभारंभ
देश के दूसरे सबसे बड़े सर्वाधिक ऊंचाई पर 100 फीट ऊंचे तिरंगे के ध्वजारोहण के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 28 अगस्त को धारचूला आ सकते हैं। प्रशासन की तरफ से भेजे गए आमंत्रण को उन्होंने स्वीकार किया है। इस संबंध में प्रशासन को सीएम के औपचारिक कार्यक्रम का इंतजार है। धारचूला विधायक हरीश धामी का कहना है कि यह प्रयास सराहनीय है। जिले को ऐतिहासिक तौर पर नई पहचान मिलेगी। भारत की नई पीढियां इस प्रयास को हमेशा याद रखेंगी। इस गंभीर प्रयास के लिए मैं डीएम डॉ. आशीष चौहान व प्रशासन की टीम की सराहना करता हूं। पिथौरागढ़ जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि 15 हजार फीट की ऊंचाई पर लद्दाख की हनले घाटी के नाम देश का सबसे ऊंचा झंडा लहराने का गौरव है। 14500 फीट की ऊंचाई पर गुंजी में ध्वजरोहण के बाद इसे नया गौरव मिलेगा। इसके लिए सभी तैयारी कर ली गई हैं।

यह भी पढ़ेंः लापता जवान प्रकाश सिंह राणा के मासूम बच्चे पूछते हैं कि- पापा कब घर वापस आएंगे?

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X