GMVN Election: सुपरवाइजर एवं प्रबन्धक वेलफेयर ऐसोसिएशन के द्वि-वार्षिक चुनाव हुए सम्पन्न..

0
GMVN Election. Hillvani News

GMVN Election. Hillvani News

सुपरवाइजर एवं प्रबन्धक वेलफेयर ऐसोसिएशन, गढ़वाल मण्डल विकास निगम लि0 के द्वि-वार्षिक चुनाव पर्यटक आवास गृह भरत भूमि, ऋषिकेश में सम्पन्न हुए। जिसमें चुनाव से पूर्व अध्यक्ष व महासचिव द्वारा अपने कार्यकाल का लेखा-जोखा समस्त प्रबन्धक गणों के सामने प्रस्तुत किया तत्पश्चात चुनाव की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी। चुनाव में अध्यक्ष पद पर मेहरबान सिंह रांगड़ को एसोसिएशन का अध्यक्ष सर्व सम्मति से चुना गया। महासचिव पद पर विजय सिंह नेगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र ढौंडियाल, उपाध्यक्ष प्रदीप शाह और कोषाध्यक्ष गिरवीर सिंह रावत को सर्व सम्मति से चुना गया। चुनाव में गढ़वाल मण्डल विकास निगम के सभी प्रबन्धकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। नव नियुक्त अध्यक्ष रांगड़ द्वारा अन्त में सभा को सम्बोधित करते हुए निगम हित एवं प्रबन्धक हित को सर्वोपरि रखते हुए अपने प्राथमिकता के आधार पर दायित्वों का निर्वहन करने हेतु कहा गया।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः 22 जनवरी को अवकाश.. तो क्या नहीं हो पाएंगे लोगों के सरकारी काम? क्या है तैयारी..

महासचिव विजय सिंह नेगी द्वारा अधिकारी एवं कर्मचारी हितों के प्रति उत्तरदायित्व निर्वहन हेतु कहा गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र ढौंडियाल द्वारा कहा गया कि प्रबन्धक वर्ग निगम की रीढ़ है और हम सभी प्रबन्धकों को अपने दायित्व एवं कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु कहा गया। चुनाव में विश्वनाथ बेंजवाल, सुशील पंवार, प्रेम कण्डारी, कमल किशोर डिमरी, बृजेश पाठक, विरेन्द्र गुसांई, अरविन्द मैठानी, सुनील मैठानी, अजयपाल कण्डारी, अनीता मेवाड़, विमला रावत, महिपाल नेगी, अजय कप्टीयाल, सर्वजीत सिंह, कैलाश कोठरी, जगदम्बा प्रसाद खन्तवाल, राजकुमार, यशवन्त रावत आदि उपस्थित रहे। चुनाव की कार्यवाही एसपीएस रावत, सहायक प्रधान प्रबन्धक (पर्यटन) एवं हरीश बहुगुणा, वरिष्ठ लेखाकार के नेतृत्व में सम्पन्न की गयी।

यह भी पढ़ेंः मुख्यमंत्री के निर्देश, फरवरी 2024 तक पूरा करें सैन्य धाम निर्माण का कार्य

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X