Six bodies increased in Haridwar district

Six bodies increased in Haridwar district : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में पांच साल में छह निकाय बढ़ गए लेकिन मतदाताओं की संख्या 53 हजार घट गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के मतदाता संख्या के ताजा आंकड़ों में ये खुलासा हुआ है जिसके मुताबिक, प्रदेश में पांच साल में मतदाताओं की संख्या में दो लाख का इजाफा दर्ज किया गया है। देहरादून जिले के नगर निकायों में सर्वाधिक 1.27 लाख मतदाता बढ़े हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों के निकायों में वोटर लिस्ट अपडेशन का काम कराया था, जिसकी रिपोर्ट आयोग को मिल चुकी है। 2018 के मुकाबले 2024 में मतदाताओं की संख्या में दो लाख 447 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

ये भी पढ़िए : ऋषिकेश में प्रॉपर्टी डीलर और होटल कारोबारी के यहां आयकर विभाग की छापेमारी..

प्रदेश के इन जिलों में इतने मतदाता बड़े | Six bodies increased in Haridwar district

देहरादून जिले के निकायों में सर्वाधिक 1,27,361 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है। ऊधमसिंह नगर के निकायों में 74,267 मतदाता, नैनीताल में 19,162, पौड़ी में 11,295, टिहरी में 10,874 मतदाता बढ़े हैं। रुद्रप्रयाग जिले में एक नगर पालिका के मतदाताओं की संख्या उपलब्ध नहीं है। अल्मोड़ा में पांच साल में 1860, बागेश्वर में 5078, चमोली में 1202, चंपावत में 2747, पिथौरागढ़ में 4743, उत्तरकाशी में 864 मतदाता बढ़े हैं। राज्य निर्वाचन आयोग अब 102 में से 93 नगर निकायों में चुनाव की तैयारी में जुटा हुआ है। बता दे कि हाल ही में देहरादून में निकाय चुनाव की वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों का आरोप लगा था, जिसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए सात दिन का विशेष समय दिया है।

पांच साल में निकायों के मतदाताओं की संख्या | Six bodies increased in Haridwar district

जिला 2018 2024

अल्मोड़ा 31,460 33,320

बागेश्वर 19,664 24742

चमोली 50,087 51,289

चंपावत 29,393 32,140

देहरादून 8,04,985 9,32,346

हरिद्वार 4,67,432 4,14,230

नैनीताल ,01,477 3,20,639

पौड़ी 1,51,874 1,63,169

पिथौरागढ़ 49,278 54,021

टिहरी 63,424 74,298

ऊधमसिंह नगर 5,10,852 5,85,119

उत्तरकाशी 42,730 43,594

पांच साल में किस जिले में कितने निकाय बढ़े | Six bodies increased in Haridwar district

अल्मोड़ा में 2018 में दो नगर पालिका, दो नगर पंचायत थीं। अब दो नगर पालिका, तीन नगर पंचायत हो गए हैं। बागेश्वर में एक नगर पालिका, एक नगर पंचायत से संख्या बढ़कर एक नगर पालिका, दो नगर पंचायत हो गई है। चमोली में चार नगर पालिका, पांच नगर पंचायत की संख्या बरकरार है। चंपावत में दो नगर पालिका व दो नगर पंचायत थी जो तीन नगर पालिका व एक नगर पंचायत हो गई है। देहरादून में दो नगर निगम, तीन नगर पंचायत थी, जो अब दो नगर निगम, चार नगर पालिका, एक नगर पंचायत हो गई है। हरिद्वार जिले में दो नगर निगम, तीन नगर पालिका, चार नगर पंचायत थे जो अब दो नगर निगम, तीन नगर पालिका व 9 नगर पंचायत हो गई है।नैनीताल जिले में एक नगर निगम, तीन नगर पालिका, तीन नगर पंचायत थे, जिनकी संख्या एक नगर निगम, चार नगर पालिका, दो नगर पंचायत हो गई है।

पौड़ी में एक नगर निगम, तीन नगर पालिका, दो नगर पंचायत से बढ़कर दो नगर निगम, दो नगर पालिका, तीन नगर पंचायत हो गए हैं। पिथौरागढ़ में तीन नगर पालिका, दो नगर पंचायत से बदलकर सभी पांच नगर पालिका बन गई हैं।रुद्रप्रयाग में एक नगर पालिका, तीन नगर पंचायत से बदलकर एक नगर पालिका, चार नगर पंचायत हो गए हैं। टिहरी में पांच नगर पालिका, पांच नगर पंचायत से बढ़कर छह नगर पालिका, पांच नगर पंचायत हो गए हैं।

ऊधमसिंह नगर में दो नगर निगम, सात नगर पालिका, सात नगर पंचायत से बढ़कर दो नगर निगम, सात नगर पालिका, आठ नगर पंचायत हो गए हैं। उत्तरकाशी में तीन नगर पालिका व दो नगर पंचायत बरकरार हैं

ये भी पढ़िए : अल्मोड़ा : स्यूनराकोट के जंगल में लगी भीषण आग, 2 श्रमिकों की मौत, तीन गंभीर रूप से झुलसे..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X