राजनीति: नेता प्रतिपक्ष का चौकाने वाला बयान, सरकार पर साधा निशाना..

0

देहरादून: विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही प्रदेश में दलबदल की राजनीति का दौर जारी है। वहीं कुछ दिनों से दल-बदल का खेल जोर पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस के दो और एक निर्दलीय विधायक के बीजेपी में शामिल होने के बाद अब बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य ने भी दिल्ली में 11 अक्टूबर को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। यशपाल आर्य की कांग्रेस में घर वापसी के बाद अब नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि यशपाल आर्य मूल रूप से कांग्रेसी रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2017 में किन्हीं कारणों से भाजपा में चले गए थे, लेकिन अब वे अपने घर वापस आ गए हैं।

Read More- उत्तराखंड: मित्र पुलिस का बेरहम चेहरा, युवक की पिटाई का वीडियो वायरल..

प्रीतम सिंह ने कहा कि वर्ष 2022 में कांग्रेस उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव जीतने जा रही है। मुख्यमंत्री कौन होगा इसका फैसला विधायक और हाईकमान करेंगे? उन्होंने कहा कि यदि यशपाल आर्य मुख्यमंत्री बनते भी हैं तो इसमें क्या हर्ज है? वहीं साथ ही नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रीतम सिंह ने कहा साढ़े चार साल के कार्यकाल में बीजेपी अपने वादों पर पूरी तरह से विफल साबित हुई है। प्रीतम सिंह ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को नाइट वॉचमैन बताया।

Read More- दुःखद: वीरभूमि उत्तराखंड ने खोया एक और लाल, प्रदेश में शोक की लहर..

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने आगे कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी सबसे कमजोर खिलाड़ी हैं। सरकार ने 100 दिन में लोकायुक्त लाने का दावा किया गया था, लेकिन सरकार उसको पूरा करने में विफल साबित हुई है। प्रीतम सिंह ने कहा कि महाकुंभ के दौरान कोरोना जांच रिपोर्ट में बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा सामने आया। बीजेपी सरकार ने जनता पर दोहरी मार डालने का काम किया है। भू-कानून पर सरकार अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं ले पाई है। सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। सरकार की ऐसी कार्यप्रणाली से यह साफ है कि 2022 में भाजपा जाएगी और कांग्रेस की सरकार आएगी।

Read More- सेंध: आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां पहुंची सीएम कैम्प कार्यालय, दिया धरना। सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X