SGRR की पूर्व छात्रा सृष्टि को एसजीआरआर विश्वविद्यालय करेगा सम्मानित..

0
Srishti Bhardwaj. Hillvani News

Srishti Bhardwaj. Hillvani News

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा सृष्टि भारद्वाज ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव एकल लोकनृत्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। यह उत्तराखण्ड राज्य एवम् एसजीआरआर परिवार के लिए गर्व की बात है। नासिक महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में सृष्टि को पहला स्थान प्राप्त हुआ। सृष्टि ने श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कृषि विभाग में वर्ष 2017 से 2021 में बी.एससी. एग्रीकल्चर एवम् वर्ष 2023 में एम.एससी. एग्रोनॉमी की पढ़ाई पूरी की है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सृष्टि को हार्दिक बधाई एवम् शुभकानाएं दीं।

यह भी पढ़ेंः मुख्यमंत्री धामी ने चयनित सहायक लेखाकारों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र, और कहा..

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. यशबीर दीवान ने जानकारी दी कि एसजीआरआर विश्वविद्यालय जल्द ही सृष्टि के सम्मान में सम्मान समारोह आयोजित करने जा रहा है। सम्मान समारोह में सृष्टि भारद्वाज को 51,000/- रुपये (इक्यावन हज़ार रुपये) की धनराशि एवम् प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। सृष्टि भारद्वाज ने अपने संदेश में कहा कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में उन्हें हमेशा परिवार जैसा माहौल मिला। साथी सहपाठियों का प्यार एवम् गुरुजनों का मागदर्शन उन्हें हमेशा प्रेरित करता है।

यह भी पढ़ेंः मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के प्रथम चरण में 241 विद्यार्थियों को प्रदान की गई धनराशि..

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की कृषि विभाग की संकायाध्यक्ष डॉ. प्रियंका बनकोटी ने जानकारी दी कि सृष्टि एक मेधावी छात्रा हैं। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक गतिविधियों के साथ साथ विश्वविद्यालय की अन्य प्रतियोगिताओं में भी सृष्टि की सक्रिय भागीदारी रहती थी। ऐसे छात्र-छात्राएं अन्य विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल का काम करते हैं।

यह भी पढ़ेंः देहरादून में साढ़े पांच हजार करोड़ की लागत से बनाये जाएंगे दो बड़े एलिवेटेड हाईवे..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X