उत्तराखंडः वरिष्ठ भाजपा नेता का निधन, मुख्यमंत्री धामी ने गहरा शोक किया व्यक्त..

0
Chief Minister Pushkar Singh Dhami. Hillvani News

Chief Minister Pushkar Singh Dhami. Hillvani News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व दर्जा राज्यमंत्री स्व. हयात सिंह महरा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने स्व. हयात सिंह महरा के पैतृक गांव इन्द्रपुरी, बाराकोट ईजड़ा लोहाघाट स्थित आवास पर जाकर उनके परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक कल, इन बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर..

मुख्यमंत्री के साथ महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड भगत सिंह कोश्यारी ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार अमित सहगल की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति व दुःख की इस घड़ी में परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।

यह भी पढ़ेंः भारतीय सेना में 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए निकली नौकरी, तुरंत करें आवेदन। जानें कितनी मिलेगी सैलरी..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X