बड़ी खबर: 21 सितंबर से खुलेंगे 5वीं तक के स्कूल, सुनिए शिक्षा मंत्री ने क्या कहा..

0


देहरादून: उत्तराखंड शिक्षा विभाग से आज एक बड़ी खबर आ रही है। सरकार जल्द पहली कक्षा से पांचवी कक्षा तक स्कूल खोलने जा रही है। 21 सितंबर से पहली से पांचवी कक्षा तक के स्कूल खुलेंगे। आपको बता दें कि उत्तराखंड में कोरोना महामारी के कारण लंबे समय से बंद पड़े प्राइमरी स्कूलों को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता करने के बाद शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने सचिव शिक्षा राधिका झा को इसके निर्देश दिए हैं।

Read More- सोशल मीडिया: अस्पताल कर्मी जमकर कर रहे डांस, वीडियो वायरल..

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर प्राइमरी स्कूलों को खोलने पर चर्चा की थी। जिसके बाद शिक्षा सचिव राधिका झा को 21 सितंबर से प्राइमरी स्कूल खोलने के निर्देश दे दिए हैं। मालूम हो कि शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने आज मुख्यमंत्री से मुलाकात कर प्राइमरी स्कूलों को खोलने पर चर्चा की। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने भी स्कूलों को खोलने को लेकर सैद्धांतिक सहमती दे दी है। जिसके बाद 21 सितंबर से प्रदेश के सभी सरकारी प्राइमरी स्कूल और प्राइवेट स्कूल पांचवी तक खोलने की अनुमति प्रदान कर दी है। जिसको लेकर जल्द ही शिक्षा विभाग के द्वारा अब गाइडलाइन जारी कर दी जाएगी।

Read More- बड़ी खबर: हेमकुंड साहिब की यात्रा होगी इस दिन से शुरू, गाइडलाइन जारी..

आपको बता दें कि शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने इससे पहले साफ किया था कि बच्चों का जीवन सर्वोपरि है। स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देश और मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद ही बच्चों के स्कूल खोलने पर विचार किया जाएगा। इसी कड़ी में आज शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर प्राइमरी स्कूलों को खोलने पर चर्चा की थी। साथ ही आपको बता दें कि प्रदेश में कक्षा 6 से 12वीं तक के स्कूल और कॉलेज भी पहले ही खुल चुके हैं। कोरोना संक्रमण दर में कमी आने के बाद पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में छोटे बच्चों के स्कूल भी खुल चुके हैं।

Read More- Big Breaking:18 सितंबर से शुरू होगी चारधाम यात्रा, इन नियमों का करना होगा पालन..

Read More- Health Tips: इन 20 तरीकों को अपनाकर पूरे दिन रहें एक्टिव, पढ़ें पूरी जानकारी..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X