केदार घाटी में राज्य आन्दोलकारी अमर शहीद अशोक कैशिव को श्रृद्धा सुमन अर्पित कर किया गया याद..

0
Remembering the immortal martyr Ashok Cashiv by paying tribute to him. Hillvani News

Remembering the immortal martyr Ashok Cashiv by paying tribute to him. Hillvani News

केदार घाटी में राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्थानीय ग्रामीणों , जनप्रतिनिधियों व विभिन्न सामाजिक संगठनों व व्यापारियों ने ऊखीमठ क्षेत्र के राज्य आन्दोलकारी अमर शहीद अशोक कैशिव के शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर राज्य आन्दोलनकारियों को श्रद्वा सुमन अर्पित किये। केदार घाटी के विभिन्न स्थानों पर राज्य स्थापना दिवस बडे़ हर्षोंउल्लास से मनाया गया। तहसील मुख्यालय ऊखीमठ में राज्य आन्दोलकारी अशोक कैशिव के शहीद स्मारक कर पुष्प अर्पित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा ने कहा कि हमें पृथक राज्य उत्तराखण्ड की प्राप्ति शहीदों की कुर्बानी की बदौलत मिली है इसलिए शहीदों को समय-समय पर श्रृद्धा सुमन कर उन्हें याद किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड ने 23वें साल में किया प्रवेश। राज्य की ये हैं उपलब्धियां-नाकामियां, पढ़ें आंदोलन की पूरी कहानी..

कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री आनन्द सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन में शहीद हुए राज्य आन्दोलकारी अशोक कैशिव के बलिदानों को हमेशा याद रखा जायेगा। भाजपा मण्डल अध्यक्ष गजपाल रावत ने कहा कि राज्य आन्दोलकारी अशोक कैशिव के त्याग व बलिदान हमेशा अमर रहेगा। गुरिल्ला संगठन जिलाध्यक्ष बसन्ती रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलकार में जिस प्रकार आम जनता सड़कों पर उतरी थी मगर राज्य गठन के 22 वर्षों बाद भी उत्तराखण्ड की जनता भावनाओं के अनुरूप समुचित विकास नहीं हो पाया है। इस मौके पर अंजना रावत, राजीव भटट्, अनसोया प्रसाद भटट्, रमेश चन्द्र सेमवाल, जगमोहन पंवार, प्रमोद कैशिव, नवदीप नेगी, प्रकाश वर्मा, बीरेन्द्र राणा, नागेन्द्र राणा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड समेत दिल्ली-NCR में आया तीव्र भूकंप, यहां 6 लोगों की मौत..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X