तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गोविंद बल्लभ पंत यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर होंगे शामिल..

0
President Draupadi Murmu reached Uttarakhand

President Draupadi Murmu reached Uttarakhand : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंची। उनके कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। इन तीन दिनों में राष्ट्रपति दो विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे उसके साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने भी बद्रीनाथ जाएंगे, और 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू आज यानी 7 नवंबर को 12:00 बजे से करीब पंतनगर एयरपोर्ट पहुंची जहां राज्यपाल गुरमीत सिंह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई नेताओं के पहुंचने की जानकारी है। यहां से राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू पंतनगर स्थित गोविंद बल्लभ पंत यूनिवर्सिटी में 35 दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। यहां वह छात्रों को गोल मेडल देंगे यह कार्यक्रम करीब दोपहर 3:00 बजे तक चलेगा। राज्यपाल ले. जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, सीएम पुष्कर सिंह धामी, रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट और कृषिमंत्री गणेश जोशी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

ये भी पढिए : हेमंती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू..

हेमंती नंदन बहुगुणा केंद्र यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे राष्ट्रपति | President Draupadi Murmu reached Uttarakhand

कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति पंतनगर एयरपोर्ट से देहरादून जीटीसी के लिए रवाना होंगे। देहरादून राज भवन में राष्ट्रपति रात्रि विश्राम करेंगे अगले दिन 8 नवंबर को राष्ट्रपति बद्रीनाथ जाएंगे भगवान बद्रीनाथ के दर्शन करने। इसके बाद राष्ट्रपति करीब 1:00 बजे श्रीनगर गढ़वाल स्थित हेमंती नंदन बहुगुणा केंद्र यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे दूसरे दिन भी देहरादून राज भवन में यात्री विश्राम होगा।
वहीं अगले दिन 9 नवंबर को राष्ट्रपति राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति जॉली ग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

राष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। इसी को लेकर देहरादून पुलिस मुख्यालय में अधिकारों द्वारा ब्रीफिंग रखी गई।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विभिन्न कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे | President Draupadi Murmu reached Uttarakhand

इस दौरे के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उधम सिंह नगर, चमोली और देहरादून जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे। बतौर राष्ट्रपति यह उनका उत्तराखंड का पहला दौरा है। इसको लेकर पिछले कई दिनों से राज्य सरकार और जिला प्रशासन राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल के लिहाज से कार्यक्रमों को तय कर रहा है। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगी पुलिस बल को अधिकारियों द्वारा ब्रीफिंग दी गई। कार्यक्रम स्थल और वीवीआईपी रूप में किसी तरह की गलती ना हो उसके सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश देंगे।

ये भी पढिए : मुख्यमंत्री धामी ने किया मुंम्बई रोडशो में प्रतिभाग..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X