President Draupadi Murmu reached Badrinath Dham: बदरीनाथ धाम पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दर्शन कर लिया आशीर्वाद..

0
President Draupadi Murmu reached Badrinath Dham

President Draupadi Murmu reached Badrinath Dham: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचीं हैं।आज यानी बुधवार 8 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भगवान बदरीनाथ के दर्शन के लिए धाम पहुंची हैं। धाम में पूजा-अर्चना के बाद वह गढ़वाल विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए रवाना होंगीं। उनके कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

सीएम धामी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राजभवन में की मुलाकात | President Draupadi Murmu reached Badrinath Dham

आपको बता दे कि महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू मंगलवार यानी 7 नवंबर को तीन दिवसीये दौरे पर उत्तराखंड पहुंची।
जहां सुबह राष्ट्रपति सबसे पहले पंतनगर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुई इसके बाद शाम को राष्ट्रपति देहरादून पहुंची। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनसे राजभवन में मुलाकात की और उनका स्वागत किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राजभवन में राज्य के विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समुदाय के लोगों से बात की। राष्ट्रपति ने कहा, जनजाति समुदाय के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने जो योजनाएं चलाई हैं, उसका लाभ लें ताकि आर्थिक विकास हो सके। आर्थिक रूप से सशक्त होंगे तभी सामाजिक एवं शैक्षिक रूप से आगे बढ़ सकेंगे।

ये भी पढिए : Uttarakhand: सुप्रीम कोर्ट ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती पर फैसला रखा सुरक्षित, कभी भी आ सकता है फैसला..

आत्मनिर्भर बनने के लिए किसी एक क्षेत्र में दक्ष होना जरूरी है – राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू | President Draupadi Murmu reached Badrinath Dham

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने कहा कि एक व्यक्ति और समाज आगे बढ़ता है, तो देश आगे बढ़ता है। उत्तराखंड ऐसा प्रदेश है, जहां सदियों से शिक्षा में लोग बहुत आगे हैं। यहां का जनजातीय समुदाय भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे हैं।
राष्ट्रपति ने कहा, सबका साथ, सबका विकास, सबका सहयोग जरूरी है। आप सभी को स्वयं भी अपने आपको आगे बढ़ाने के प्रयास करने चाहिए। केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाएं। आत्मनिर्भर बनने के लिए किसी एक क्षेत्र में दक्ष होना जरूरी है। इसके लिए वह अपना कोई भी व्यवसाय चुन सकते हैं। इस दौरान उत्तराखंड की जनजातीय समूह राजी और बुक्सा जनजातीय समूह के लोगों ने राष्ट्रपति को हस्तनिर्मित शॉल और पेंटिंग भेंट की।

ये भी पढिए : Uttarakhand Student Union Elections: छात्रसंघ चुनाव में बजा ABVP का डंका, डालें परिणामों पर एक नजर..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X