दौरा: PM MODI ने बाबा केदार की पूजा-अर्चना व जलाभिषेक किया, दिल्ली रवाना..

0

रुद्रप्रयाग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को केदारनाथ पहुंचे। वह सुबह 7:55 बजे धाम में पहुंचे। प्रधानमंत्री बनने के बाद केदारनाथ धाम की यह उनकी पांचवीं यात्रा है। उन्होंने यहां बाबा की पूजा-अर्चना व जलाभिषेक किया। प्रधानमंत्री ने केदारनाथ में आदि शंकराचार्य की मूर्ति का लोकार्पण भी किया। केदारनाथ में आदि गुरु शंकराचार्य की इस प्रतिमा का निर्माण 2019 में शुरू हुआ था। यह प्रतिमा 13 फुट ऊंची और 35 टन वजनी है। केदारनाथ के पुजारी बागेश लिंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूजा संपन्न करवाई। अब तक के पीएम के पांच दौरों मे पुजारी बागेश लिंग ने तीन बार पूजा करवाई है। अपने संबोधन के बाद प्रधानमंत्री ने पुरोहितों और मंत्री व भाजपा नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद वह करीब 11:41 बजे धाम से रवाना हुए।

आज प्रात: जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्यपाल ले.ज.(से.नि) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल व अन्य महानुभावों ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इसके पश्चात प्रधानमंत्री केदारनाथ को रवाना हुए। केदारनाथ मंदिर में दर्शन को पहुंचे प्रधानमंत्री द्वारा भगवान केदारनाथ की रूद्राभिषेक पूजा हुई। आदि गुरु शंकराचार्य जी की समाधि एवं मूर्ति का अनावरण किया। अपने भाषण में पुनर्निमार्ण कार्यों का अवलोकन किया। देश‌ को संबोधित कर धर्म, संस्कृति, अध्यात्म, देश के विकास, सांस्कृतिक पुनर्जागरण, चारधाम, ग्यारह ज्योर्ति लिंग, अयोध्या, काशी से लेकर पवित्र गुरूद्वारा हेमकुंड साहिब का भी जिक्र किया। वेद पुराण उपनिषद, रामचरित मानस के कई उद्धहरण दिए।

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड को वीर सैनिकों की भूमि बताया, केदारनाथ पहुंचे सभी तीर्थ पुरोहितों, अखाड़ों महामंडलेश्वरों, तीर्थयात्रियों का आभार जताया। कहा कि आने वाले समय में उत्तराखंड चारधाम परियोजना, रेल सड़क से विकास की ऊंचाईयों पर पहुंचेगा। जय केदार के संबोधन के साथ अपना संबोधन पूरा किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री को देवस्थानम बोर्ड ने भगवान केदारनाथ जी का प्रसाद, विभूति, माला, भगवान केदारनाथ जी की प्रतिकृति एवं राज्य पुष्प  ब्रह्म कमल की प्रतिकृति भेंट की।
उनके भाषण का देशभर में सीधा प्रसारण हुआ। दोपहर बाद कार्यक्रमानुसार प्रधानमंत्री जौलीग्रांट हेतु रवाना हुए।

मुख्य सचिव डॉ. एस एस. संधू ने प्रधानमंत्री को केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद तीरथ सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, मंत्री यतीश्वरानंद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू सहित देवस्थानम बोर्ड के सदस्य आशुतोष डिमरी, सदस्य /वरिष्ठ तीर्थपुरोहित श्रीनिवास पोस्ती, विनोद शुक्ला सहित शासन एवं पुलिस के आला अधिकारी, निरंजनी अखाड़ा के कैलाशानंद महाराज,   परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि जी महाराज, स्वामी बालकानंद महाराज एवं कई अखाड़ो के संत महंत सहित गढ़वाल आयुक्त / उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन, जिलाधिकारी मनुज गोयल, देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीडी सिंह, पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल, उपजिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X