All the guest houses of GMVN are full

Plastic ban during Chardham Yatra : चारधाम यात्रा 2024 के दौरान नगर निगम ऋषिकेश तीर्थ यात्रियों को पॉलिथीन का प्रयोग करने से रोकेगा। इसके लिए ऋषिकेश नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बता दे यात्रियों को पॉलिथीन के बदले जूट और कागज के थैले उपलब्ध कराये जाएंगे। इसके लिए रोडवेज बस स्टैंड और यात्रा ट्रांजिट कैंप परिसर में नगर निगम की ओर से काउंटर भी लगाए जाएंगे।

ये भी पढिए : पिथौरागढ़ से उड़ सकेगा 42 सीट क्षमता वाला विमान, केन्द्र से मिली मंजूरी..

सहायता समूह के माध्यम से दस हजार जूट के थैले बनवाने शुरू | Plastic ban during Chardham Yatra

काउंटर पर यात्रा पर जाने वाले प्रत्येक ग्रुप के सदस्य को पॉलिथीन को छोड़ जूट के थैले लेने के लिए निगम कर्मचारी जागरूक करेगा। फिलहाल, नगर निगम ने महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से दस हजार जूट के थैले बनवाने शुरू कर दिए हैं। इस संबंध में आज नगर निगम के सभागार में नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी ने महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ बैठक भी की। जिसमें जूट के थैले की गुणवत्ता का ख्याल रखने के लिए नगर आयुक्त ने महिलाओं को निर्देश दिए।

पॉलिथीन को टाटा बाय-बाय | Plastic ban during Chardham Yatra

नगर आयुक्त ने बताया चार धाम यात्रा पॉलिथीन मुक्त हो इसके लिए चार धाम यात्रा के प्रवेश द्वार ऋषिकेश से शुरुआत की जा रही है। जूट के थैले का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा यात्री करें इसके लिए उत्तराखंड परिवहन निगम और चार धाम यात्रा मार्ग पर बस संचालित करने वाली परिवहन कंपनियों से भी बातचीत की गई है। बसों में सवार होने से पहले चालक परिचालक यात्रियों को पॉलिथीन को टाटा बाय-बाय कर जूट के थैले नगर निगम के काउंटर से लेने के लिए प्रेरित करे इसके लिए प्रयास जारी है।

ये भी पढिए : राज्य में अगले तीन दिन तक मौसम के करवट बदलने के आसार..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X