दुखद खबर: मेरठ में पौड़ी के जवान की गोली लगने से मौत, अफसरों ने साधी चुप्पी..

0

पौड़ी गढ़वाल: देवभूमि उत्तराखंड के लिए मेरठ से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां जनपद पौड़ी का एक जवान की गोली लगने से मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक पौड़ी जनपद के 22 साल के मनजीत(मंदीप) ने बुधवार तड़के खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान नाइट ड्यूटी पर था, रात 3 बजे उसका खून से लथपथ शव मिला। पुलिस इसे सुसाइड मान रही है। हालांकि सुसाइड की वजह का पता नहीं चल सका है। हालांकि सेना के अफसरों ने चुप्पी साध रखी है। इससे अधिक कुछ भी कोई बोलने को तैयार नहीं है।

जवान की फ़ोटो

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल निवासी मनजीत(मंदीप) मेरठ में आर्मी ब्रिगेडियर इंफेंट्री में ड्यूटी पर तैनात थे। बुधवार तड़के 3 बजे पुलिस को सूचना दी गई की कंकरखेड़ा क्षेत्र के फाजलपुर आर्मी इलाके में सेना के जवान ने आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद कंकरखेड़ा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बताया की जवान को चेहरे पर ठोढ़ी के पास 3 गोली लगी है। वहीं पर इंसास भी पड़ी हुई थी। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

Read Also- पहाड़ का हरा सोना: बांज सबसे उपयोगी वृक्ष क्यों है? खत्म हो रहे बांज के जंगल ..

मेरठ कंकरखेड़ा थाने के पुलिस का कहना है कि जवान को ठोड़ी के पास 3 गोली लगी हैं। मौके पर 3 खोखे भी पुलिस ने बरामद किए हैं। मैगजीन से 17 बुलेट मिले हैं, 3 ही फायर इंसास से हुए हैं। ऐसे में यह भी माना जा रहा है की हो सकता है कि जवान डयूटी के समय खड़ा रहा होगा। इंसास की नोक ठोड़ी के नीचे हो और अचानक गोली चल गई हो। हालांकि पुलिस और सेना के अधिकारी आत्महत्या मानकर चल रहे हैं।

Read Also- बोलीभाषा: 13 लोकभाषाओं का प्रदेश है उत्तराखंड,  जानें अपनी बोलीभाषा के बारे में..

जानकारी के मुताबिक पौड़ी गढ़वाल के पाबो ब्लॉक के बुराशी गांव के निवासी मनजीत(मंदीप) गढ़वाल राइफल में तैनात थे। उनकी मौत की खबर से पूरा गांव स्तब्ध है। मनजीत गढ़वाल राइफल में 2017 में भर्ती हुए थे और वर्तमान में मेरठ में अपनी ड्यूटी दे रहे थे। मनजीत(मंदीप) के तीन भाई और एक बहन है जिन में मनजीत(मंदीप) सबसे छोटे थे। मनजीत(मंदीप) के पिता का देहांत कुछ वर्ष पूर्व हो गया था मनजीत(मंदीप) की मौत हो जाने की सूचना से पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल है। मिली जानकारी के  अनुसार जवान का शव उनके गांव पहुंच चुका है।

Read Also- साहस: इस शख्स ने 90 साल पहले तोड़ा था घाटी का गुरूर, आज है तोताघाटी नाम से मशहूर..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X