उत्तराकाशी : गंगोत्री हाईवे पर 28 घंटे बाद भी आवाजाही नहीं हो पाई सुचारू..

0
No movement beyond Sukki Top

No movement beyond Sukki Top : उत्तराकाशी के गंगोत्री हाईवे पर सुक्की टॉप से आगे 28 घंटे बाद भी आवाजाही सुचारू नहीं हो पाई है। बता दे बीते मंगलवार की सुबह बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की से गंगोत्री तक बंद हो गया था।

ये भी पढिए : देहरादून रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को जल्द मिलने जा रही यह सुविधा..

बर्फ हटाने के काम में जुटे बीआरओ के मजदूर | No movement beyond Sukki Top

देर शाम बीआरओ ने सुक्की से झाला तक हाईवे आवाजाही के लिए खोला था, लेकिन फिर बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे दोबारा बंद हो गया है। जिस कारण उपला टकनौर के आठ गांव सहित गंगोत्री धाम और अंतरराष्ट्रीय सीमा का संपर्क जिला मुख्यालय से कटा हुआ है। यहां बीआरओ के मजदूर बर्फ हटाने के काम में जुटे हुए हैं। तीन दिनों से गंगोत्री और यमुनोत्री में जमकर बर्फबारी हो रही है। मंगलवार को निचले इलाकों में बारिश हुई और शीतलहर चलती रही।

ये भी पढिए : उत्तरकाशी : बर्फबारी के चलते गंगोत्री हाईवे बंद, जिला मुख्यालय का अंतरराष्ट्रीय सीमा से कटा संपर्क..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X