उत्तरकाशी : बर्फबारी के चलते गंगोत्री हाईवे बंद, जिला मुख्यालय का अंतरराष्ट्रीय सीमा से कटा संपर्क..

0
Gangotri Highway closed due to snowfall

Gangotri Highway closed due to snowfall : उत्तरकाशी के गंगोत्री और यमुनोत्री में तीन दिनों से जमकर बर्फबारी हो रही है। जिसके कारण को गंगोत्री हाईवे सुक्की से लेकर गंगोत्री तक मंगलवार सुबह छह बजे से दिनभर बंद रहा। साथ ही बर्फबारी के कारण उपला टकनौर के आठ गांव सहित गंगोत्री धाम और अंतरराष्ट्रीय सीमा का संपर्क जिला मुख्यालय से कटा हुआ है।
बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की से गंगोत्री तक बंद हो गया था। जिससे यहां आने वाले वाहनों को लौटना पड़ा। हाईवे खोलने के लिए बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन की मशीनरी और मजदूर जुटे हुए हैं।

ये भी पढिए : नैनीताल जिला मुख्यालय के पुराने बस स्टेशन सुंदरीकरण कार्य में तेजी,आखिरी चरण में पहुंचा काम..

प्रदेश के निचले इलाकों में हुई बारिश चलती रही और शीतलहर | Gangotri Highway closed due to snowfall

मंगलवार को भी देर शाम तक हाईवे नहीं खुल पाया। हाईवे बंद होने के कारण हर्षिल घाटी के आठ गांव सहित गंगोत्री धाम और भारत-चीन अंतरराष्ट्रीय सीमा का संपर्क जिला मुख्यालय से कटा हुआ है।

हर्षिल में करीब आधा फीट बर्फ जम चुकी है। घाटी में बर्फ के बीच राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुक्की के छात्र-छात्राएं विद्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने कड़कड़ाती ठंड के बीच सुबह की प्रार्थना और पठन-पाठन किया। वहीं मंगलवार को निचले इलाकों में बारिश हुई और शीतलहर चलती रही।

ये भी पढिए : काठगोदाम रेलवे स्टेशन से अमृतसर जंक्शन के लिए ट्रेन संचालन को मिली मंजूरी..

प्रदेश में बुधवार को भी बिगड़ा रहेगा मौसम, येलो अलर्ट जारी | Gangotri Highway closed due to snowfall

गंगोत्री धाम के पुरोहित संतोष सेमवाल ने बताया कि सोमवार देर रात हुई बर्फबारी के बाद मंगलवार सुबह गंगोत्री धाम में करीब 1 से डेढ़ फीट बर्फ जम गई है।
वहीं, बता दे कि प्रदेश में बुधवार को भी मौसम बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग ने देहरादून समेत टिहरी, पौड़ी, चम्पावत, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार जिले में मौसम खराब होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढिए : उत्तराखंड: महेंद्र भट्ट राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X