उत्तराखंड की महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ा, चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने..

0
More number of women workers in Uttarakhand. Hillvani News

More number of women workers in Uttarakhand. Hillvani News

उत्तराखंड में महिला कामगारों की संख्या पुरुषों से अधिक हो गई है। ई श्रम पोर्टल के आंकड़ों से इसका खुलासा हुआ है। महिला कामगारों की संख्या का प्रतिशत देखें तो उत्तराखंड, यूपी की तुलना में आगे है। ई श्रम पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार उत्तराखंड में इस समय कुल 29 लाख 64 हजार 651 कामगार हैं। इसमें से 55.18 प्रतिशत महिला कामगार जबकि 44.82 प्रतिशत पुरुष कामगार हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और औद्योगिक क्षेत्र ऐसे सेक्टर हैं जहां महिला कामगारों की संख्या पुरुषों से अधिक है। आबादी के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्य यूपी से तुलना की जाए तो उत्तराखंड में महिला कामगारों का प्रतिशत अधिक है। यूपी में इस समय कुल महिला कामगारों का प्रतिशत 52.36 है जो उत्तराखंड से कम है। विदित है कि देश भर में कामगारों का पंजीकरण ई श्रम पोर्टल पर होता है। और उसी के आंकड़ों के आधार पर यह नतीजा निकाला गया है।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड भाजपा नेता पर हत्या का आरोप। आज जारी होगा गैर जमानती वारंट, बड़ी संख्या में फोर्स तैनात..

इन क्षेत्रों में महिलाएं आगे
पर्यटन- 73.96 प्रतिशत
हेल्थ केयर- 80.12 प्रतिशत
शिक्षा- 60 प्रतिशत
इलेक्ट्रॉनिक उद्योग- 71.33 प्रतिशत
रिटेल- 52.83 प्रतिशत
हैंडीक्राफ्ट- 58.67 प्रतिशत
तम्बाकू उद्योग- 52.83 प्रतिशत
कपड़ा उद्योग- 89.04 प्रतिशत

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड में लहराएगा देश का दूसरा सबसे ऊंचा तिरंगा, जानें कहां? मुख्यमंत्री धामी कर सकते हैं शुभारंभ..

कृषि, निर्माण के क्षेत्रों में पुरुष आगे
प्रदेश में कुछ ऐसे क्षेत्र भी हैं जहां पर महिलाओं की तुलना में पुरुष आगे हैं। ऐसे क्षेत्रों में प्रमुख रुप से कृषि है। कृषि में राज्य में 52 प्रतिशत के करीब पुरुष कामगार हैं। जबकि महिलाओं का प्रतिशत 48 फीसदी है। निर्माण सेक्टर से जुड़े पुरुष कामगारों की संख्या 75 प्रतिशत के करीब है। जबकि महिलाएं इस सेक्टर में 25 प्रतिशत ही हैं। अलग अलग तरह की मैन्युफैक्चरिंग पुरुष कामगारों का प्रतिशत 70 है।
महिलाओं की स्थिति में सुधार की जरूरत
परिवार को चलाने के लिए महिलाओं को भी अब घरों से बाहर निकलने को मजबूर होना पड़ रहा है। यही वजह है कि महिला कामगारों की संख्या पुरुषों से ज्यादा हो गई है। लेकिन इसकी एक वजह महिला मजदूरी कम होना भी हो सकती है।

यह भी पढ़ेंः UKSSSC पेपर लीक मामले में सरकारी शिक्षक गिरफ्तार, 2016 की भर्ती से सक्रिय है गिरोह..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *