उत्तरकाशी: प्रभारी मंत्री ने राज्य आन्दोलनकारी को किया सम्मानित, शहीदों को किया याद..

0

उत्तरकाशी: राज्य स्थापना दिवस को जनपद में हर्षाल्लास के साथ मनाया गया। जनपद मुख्यालय एंव तहसीलों में बृहद रूप से कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रदेश स्तर पर आयोजित कार्यक्रम एंव माननीय मुख्यमंत्री जी के सम्बोन्धन को सभी तहसीलों एवं जिला मुख्यालय पर लाईव देखा गया। बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट एंव जिला प्रभारी मंत्री गणेशी जोशी, यमुनोत्री विधाायक केदार सिंह रावत, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, केन्द्रीय कार्यकारी एवं चिन्ह्ति राज्य आन्दोलनकारी संयुक्त समिति अध्यक्ष डॉ. बिजेन्द्र पोखरियाल ने उत्तराखण्ड शहीद राज्य आन्दोलनकारियों के चित्र पर माल्यापर्ण कर पुष्पांजलि अर्पित की। जिला प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रभारी मंत्री जोशी ने अपने सम्बोधन में राज्य स्थापना दिवस की सभी प्रदेश वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Vote करें: उत्तराखंड में आप 2022 में किसकी सरकार चाहते है।

कैबिनेट एंव जिला प्रभारी मंत्री गणेशी जोशी ने शहीद राज्य आन्दोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड राज्य बड़े कठिन संघर्ष के बाद मिला हैं। राज्य निर्माण में हमारी मातृ शक्ति का योगदान अतुलनीय रहा हैं। उत्तराखण्ड राज्य निर्माण में समाज के हर वर्ग ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कैबिनेट मंत्री जोशी ने इस दौरान केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री ने जनता के अन्दर विश्वास पैदा करने का काम किया हैं। कहा आपदा को रोका नहीं जा सकता हैं लेकिन आपदा के जोखिम को कम करने का काम हमारी सरकार ने किया। हाल ही में घटित कुमांऊ एंव जनपद उत्तरकाशी की आपदा में स्थानीय आवाम के दर्द को कम करने की कौशिश हमारी सरकार ने किया। मुख्यमंत्री स्वंय आपदा प्रभावित गांवों का भ्रमण कर स्थानीय लोगों की पीड़ा को समझा तथा सरकार की ओर से हर संभव मदद की गई।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड दिवस पर की कई बड़ी घोषणाएं, पढ़िए पूरी खबर..

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं देश की सेवा में शहीद होने वाले जवानों के परिजनों को नौकरी देने का काम हमारी सरकार ने किया हैं। राज्य आन्दोलकारियों की पेंशन बड़ा दी गई है। इस हेतु उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रभारी मंत्री ने कहा स्वरोजगार को निरन्तर बढ़ावा दिया जा रहा हैं। छोटा व्यवसाय शुरू करने वाले लाभार्थियों के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार नेनो योजना के अन्तर्गत 20 हजार लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया हैं। जिसमें प्रति लाभार्थी को 50 हजार का ऋण के सापेक्ष 20 हजार का अनुदान दिया जाएगा। यदि महिलाएं एवं भूतपूर्व सैनिक अपना उद्यम स्थापित करते है तो उन्हें 5 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जा रही हैं। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद मुख्यालय एवं तहसील स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में सूचना एंव लोक सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका उत्तराखण्ड विकास के स्वर्णिम पथ पर पुस्तिका का विमोचन किया गया।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड दिवस: खूब हुई सियासत पर न बनी पाई स्थायी राजधानी, न रुका पलायन। शिक्षा स्वास्थ्य सेवा भी बदहाल..

इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय स्टाॅल स्थापित कर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी गई। साथ ही कैबिनेट मंत्री ने साईकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण विकासपरक योजनाएं धरातल पर साकार हो रही हैं। राज्य निरन्तर स्वर्णिम उपलब्धियों की ओर अग्रसर हो रहा हैं। राज्य स्थापना दिवस का यह ऐतिहासिक दिन उन वीर राज्य आन्दोलनकारियों को समर्पित हैं। जिन्होंने उत्तराखण्ड राज्य निर्माण में बलिदान देते हुए अपनी अहम भूमिका निभाई है। काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहें राज्य आन्दोलनकारी शैलेन्द्र सिंह महर को उनके गांव अलेथ में उप जिलाधिकारी चतर सिंह चौहान, केन्द्रीय कार्यकारी एवं चिन्ह्ति राज्य आन्दोलनकारी संयुक्त समिति अध्यक्ष डा. बिजेन्द्र पोखरियाल व मुरारी भट्ट द्वारा उनका हालचाल जाना व सम्मानित किया गया। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री जोशी ने जिले के राज्य आन्दोलकारियों, राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय स्तर पर अद्वितीय योगदान के लिए गौरव सम्मान, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों, आपदा एंव अन्य कार्यो में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें: केदारपुरी का विकास या भविष्य की नई आपदा…

राज्य आन्दोलनकारी जिन्हें सम्मानित किया गया
राज्य आन्दोलकारी केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चिन्हित राज्य आन्दोलनकारी संयुक्त समिति डॉ विजेन्द्र पोखरियाल, मोहनान्द विजल्वाण, धर्म सिंह असवाल, जयेन्द्र सिंह बिष्ट, जेठूलाल भारती, बृजमोहन भट्ट, राजेन्द्र प्रसाद पैन्यूली, रमेश चन्द्र उनियाल, तेग सिंह राणा, शूरवीर सिंह राणा, प्रताप सिंह चौहान, सुरेन्द्र सिंह चौहान, विजय बहादुर सिंह रावत, घनश्याम प्रसाद बहुगुणा, मूलचंद सिंह पंवार, विजय पाल राणा, प्रताप चौहान, जगदीश प्रसाद भट्ट, केके विजल्वाण, जयवीर सिंह रांगड़, कमल सिंह असवाल, संदीप उनियाल, गैण सिंह राणा।

उत्तरकाशी गौरव सम्मान से सम्मानित
पर्वतारोहण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिय कर्नल अमित बिष्ट प्रधानाचार्य नेहरू पर्वतारोहण संस्थान को उत्तरकाशी गौरव सम्मान दिया गया। कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए द्वारिका प्रसाद सेमवाल हिमालय पर्यवरण जड़ी-बूटी एग्रों संस्थान (जाड़ी), पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रताप सिंह पोखरियाल, पर्यावरण प्रेमी एवं मूर्तिकला में अविस्मणीय योगदान के लिए महिमानन्द तिवारी ग्राम पौंटी बड़कोट को उत्तरकाशी गौरव सम्मान दिया गया।पर्वतारोहण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु सविता कंसवाल ग्राम लोन्थरू, आपदा प्रबन्धन के अन्तर्गत राहत बचाव कार्य के लिए राजेश रावत ग्राम हुर्री भटवाड़ी एंव नागरिक सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए उप निरीक्षक मनीषा नेगी थाना कोतवाली उत्तरकाशी को उत्तरकाशी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें: भैरव घाटी से हो गंगोत्री यात्रा का पैदल संचालन। पर्यावरण रहेगा सुरक्षित, रोजगार भी बढ़ेगा: विनीता रावत

स्वामित्व कार्ड वितरण लाभार्थी
भंगेली, कुज्जन, क्यार्क, तिहार, जौड़ाव, भेलाटिपरी, पाही, सालंग, स्याबा, कुमाल्टी, कामर, जोकाणी, पटारा गांव के 72 लाभार्थियों को स्वामित्व कार्ड का वितरण किया गया।
मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरण लाभार्थी
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भारती निवासी लदाड़ी, चन्द्रमाला निवासी गणेशपुर को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट प्रदान की तथा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अन्तर्गत अन्नोत्सव के तहत 10 किलो खाद्यान्न कांता देवी व अरविन्द रानी को वितरित किया। साथ ही दोनों महिलाओं को अन्तोदय व राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का कार्ड भी वितरित किया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन के अन्तर्गत सर्व शक्ति कलस्टर चिन्यालीसौड़ एवं प्रगति कलस्टर डुण्डा को पांच-पांच लाख के चैक वितरण किए। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कालेज की बालिकाओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। मंच संचलान सहायक समाज कल्याण अधिकारी गोपाल राणा ने किया। इस अवसर पर  जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह, उपजिलाधिकारी भटवाड़ी चतर सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश चौहान, राष्ट्रीय मंत्री स्वराज विद्वान, ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी विनीता रावत, ब्लॉक प्रमुख डुंडा शैलेन्द्र कोहली, भाजपा जिला महामंत्री हरीश डंगवाल, जयवीर चौहान, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय मखलोगा, जगमोहन रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X