सिरमौर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी दिव्यराज सिंह के समर्थन में उतरे सतपाल महाराज, कहा जी-20 के आयोजन से विश्व में भारत का मान बढ़ा..

0
Madhya Pradesh Assembly election 2023

Madhya Pradesh Assembly election 2023 : देहरादून/मध्यप्रदेश। जी-20 के आयोजन से विश्व में भारत का मान बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को विश्व के राष्ट्राध्यक्षों ने एक स्वर से स्वीकार किया है। जी-20 के कई आयोजन उत्तराखंड में भी हुए। जब विभिन्न देशो के राष्ट्रीध्यक्ष उत्तराखंड पहुंचे तो वे यहां की संस्कृति, कला और वाद्य यंत्रों के साथ शिल्प कला से भी बड़े प्रभावित हुए।

ये भी पढिए : Diwali Bonus Gift: प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली बोनस की सौगात, आदेश हुआ जारी..

सिरमौर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी दिव्यराज सिंह के समर्थन में विशाल जनसभा | Madhya Pradesh Assembly election 2023

उत्तराखंड के लोकनिर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश जिला रीवा के बंधन पैलेस स्थित डभौर में सिरमौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दिव्यराज सिंह के चुनाव प्रचार के दौरान आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही। इससे पूर्व उन्होंने रीवा रियासत किले में स्थित महामृत्युजंय मंदिर में पहुंच कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना भी की।

रीवा रियासत से मेरा गहरा नाता है – कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज | Madhya Pradesh Assembly election 2023

डभौर में विशाल जनसभा को करते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि रीवा रियासत से मेरा गहरा नाता है। यदि हम मध्यप्रदेश की बात करें तो यहां से हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा को उत्तराखंड आते हैं। दोनों प्रदेश पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

महाराज ने कहा कि प्रदेश और देश के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा की सरकारों का होना नितांत आवश्यक है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार लगातार देश में विकास कार्यों को तेजी के साथ आगे बढ़ा रही है। पूरे विश्व में आज भारत का डंका बज रहा है। मध्य प्रदेश में भी विकास की गंगा अनवरत बहती रहे इसके लिए भाजपा का सत्ता में आना बेहद जरूरी है।

जनसभा में भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के अलावा भाजपा प्रत्याशी दिव्यराज सिंह, रीवा रियासत के महाराजा पुष्पराज सिंह, युवा भाजपा नेता सुयश रावत सहित अनेक लोग मौजूद थे।

ये भी पढिए : Traffic plan released: दिवाली को लेकर शहर में ट्रैफिक प्लान जारी। यहां रूट रहेंगे डायवर्ट, ये हैं पार्किंग स्थल..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X