उत्तराखंडः घास काटती महिला को खा गया तेंदुआ.. ऐसी हालत में मिली लाश, ग्रामीणों में भय का माहौल..

0
Hillvani-Guldar-Attack-Uttarakhand

Hillvani-Guldar-Attack-Uttarakhand

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में तेंदुआ का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन प्रदेश में लोगों पर हमले की खबरें सामने आ रही है। जो चिंता का विषय बन गया है। वहीं नैनीताल जनपद के भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत पिनरों के तोक डोब गांव में शनिवार की शाम 4:30 बजे खेत के पास घास काट रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद से ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश है। साथ ही ग्रामीणों में भय का माहौल है।

यह भी पढ़ेंः Last Village of Tehri Garhwal: 18वीं सदी का जीवन जीने को मजबूर हैं गंगी गांव के ग्रामीण। इसे कहा जाता है “द लोन विलेज”

बता दें कि, दो दिन पहले ही ग्राम पंचायत मलुवाताल के तोक कसाइल गांव में भी तेंदुए ने हमला कर एक महिला को मौत के घाट उतार दिया था। जानकारी के मुताबिक आज शनिवार की शाम 4:30 बजे पुष्पा देवी (32) पत्नी भुवन चंद्र अपने घर से थोड़ा आगे खेत से चारा काट रही थी। तभी अचानक तेंदुए ने महिला पर हमला कर उसे मार दिया। उन्होंने कहा कि तेंदुए को हमला करते देख परिजनों ने शोर मचाया तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। महिला का शव खून से लथपथ था।

यह भी पढ़ेंः प्रधानमंत्री के संवाद को सुन गदगद हुए ग्राम कोट के ग्रामीण..

परिजनों ने महिला की मौत की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। इधर शनिवार को ही सुबह धारी की ग्राम पंचायत दुदुली के बैड़ा गांव में चारा काट रही महिला उर्मिला देवी पर भी तेंदुए ने हमले का प्रयास किया। लेकिन महिला ने भागकर जान बचाई। तेंदुए के हमले के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखण्ड राज्य अटल जी ने बनाया और मोदी जी ने इसे संवारा है, उनके नेतृत्व में राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है- गृह मंत्री अमित शाह..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *