हादसा: देर रात वाहन दुर्घटनाग्रस्त, सुबह तक किसी को नहीं लगी खबर। 2 की मौत..

0

टिहरी: उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार सड़क हादसों के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला टिहरी जिले के प्रतापनगर क्षेत्र से सामने आया है। जहां प्रतापनगर के लंबगांव-बीजपुर मोटर मार्ग पर जलकूर गदेरे के पास बीती रात एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक एक डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिसमें एक ही गांव के निवासी चालक-परिचालक की दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: सरकारी नौकरियों की बंपर भर्ती, UKSSSC ने मांगे 580 पदों पर आवेदन। पढ़ें पूरी जानकारी..

हैरानी की बात ये है कि इस हादसे की जानकारी लोगों और पुलिस को सुबह लगी। जब सुबह वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर डंपर पर पड़ी और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान चालक जयराज सिंह 28 साल पुत्र कुंवर सिंह और परिचालय संतोष सिंह उम्र 35 साल पुत्र विजेंद्र सिंह के रूप में हुई। दोनों मृतक कंडियाल गांव के निवासी बताये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Health Tips: त्वचा संबंधी रोगों से बचने के लिए इन बातों का रखें विशेष ध्यान, नहीं होगी परेशानी..

घटना के संबंध में विस्तृत विवरण नहीं मिल सका है। पुलिस दुर्घटना के कारणों को जांच रही है। रात के अंधेरे में रास्ता सुनसान होने के कारण घटना का पता सुबह तक किसी को नहीं चला पाया। तब तक दोनों की जान जा चुकी थी। माना जा रहा है कि समय रहते घटना का पता चलता तो संभवत: वाहन सवारों की जान बच सकती थी। वाहन जयराज सिंह चला रहा था। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

Vote करें👉 उत्तराखंड में आप 2022 में किसकी सरकार चाहते है।

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X