‘इंडिया’ बनाम ‘भारत’ पर पूरे देश में छिड़ी बहस, क्या हकीकत में बदल सकता है नाम?

0
india-vs-bharat-name-dispute-Hillvani-News

india-vs-bharat-name-dispute-Hillvani-News

India vs Bharat: ‘इंडिया’ बनाम ‘भारत’ के बीच बहस छिड़ चुकी है। जब से G20 Summit में रात्रि भोज को लेकर राष्ट्रपति भवन की ओर से निमंत्रण भेजा गया है, उसमें प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा गया है, तब से पूरे देश में इंडिया से जुड़े शब्दों को बदलने को लेकर नए-नए कयास लगाए जा रहे हैं। दरअसल, जब से विपक्ष ने अपना नाम I.N.D.I.A. रखा है, तब से इस पर चर्चा शुरू हो गई है। लोगों का कहना है कि संविधान में इंडिया का नाम बदलकर भारत होगा की नहीं। इस पर संसद में बिल को लेकर क्या होने वाला है। ये चर्चा का विषय बन गया है। इसके साथ लोगों का यह सोचना भी है कि इंडिया का नाम भारत हो जाने पर कितना कुछ बदलने वाला है। हर वो नाम बदलने वाला है, जिसके साथ इंडिया जुड़ा हुआ है।

यह भी पढ़ेंः Paper leak: SC से हाकम सहित दो अन्य को मिली जमानत, लेकिन जेल में ही रहेंगे बंद..

संविधान में ‘इंडिया, दैट इज भारत’ का पहले से ही जिक्र
क्या अब अपने देश को इंडिया के नाम की बजाय भारत के नाम से ही प्रचलित किया जाएगा। राजनीतिक गलियारों में कहा यही जा रहा है कि आने वाले संसद के विशेष सत्र में देश को आधिकारिक तौर पर ‘रिपब्लिक ऑफ भारत’ कहे जाने वाले प्रस्ताव को पास कराया जा सकता है। लेकिन संविधान विशेषज्ञों का मानना है कि देश के संविधान में ‘इंडिया, दैट इज भारत’ का पहले से ही जिक्र है। इसलिए इंडिया और भारत यह दोनों नाम संविधान में दर्ज हैं और एक दूसरे के पर्यायवाची हैं। संविधान विशेषज्ञों के मुताबिक फिलहाल संविधान के बेसिक स्ट्रक्चर में बदलाव तकरीबन नामुमकिन जैसा ही है। वहीं देश के सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा जोर पकड़ने लगी है कि इंडिया को आधिकारिक तौर पर भारत पुकारे जाने से क्या भारतीय जनता पार्टी को कोई बड़ा सियासी लाभ मिल सकता है या नहीं।

यह भी पढ़ेंः ONGC में 2500 पदों पर निकली भर्ती, देहरादून में भरे जाएंगे 114 पद। पढ़ें पूरी जानकारी..

क्या ISRO हो जाएगा BSRO, इंडिया गेट होगा भारत द्वार
इसके साथ कई शिक्षण और शोध संस्थानों के नामों को लेकर भी कई बदलाव हो सकते हैं। चंद्रयान-3, आदित्य एल1 भेजकर इसरो ने बड़ी सफलता हासिल की है। अब क्या इसका नाम ISRO यानी इसरो से बदलकर BSRO (बिसरो) होने वाला है। सोशल मीडिया पर इस नाम को लेकर अच्छी खासी बहस देखने को मिल रही है। X (पूर्व में ट्विटर) पर कुछ ही समय में करीब दो हजार से अधिक यूजर्स ने #BSRO के साथ ट्वीट किया है। ऐतिहासिक इमारतें भारत की पहचान हैं। इंडिया गेट या गेट वे ऑफ इंडिया का नाम क्या होने वाला है। क्या इंडिया गेट को भारत द्वार कहा जाएगा। ऐसे कई तरह के नाम जो इंडिया शब्द से आरंभ होते है। अगर इंडिया शब्द को हटाया जाता है तो इनका क्या होने वाला है। उदाहरण के तौर पर IIT और IIM को ले लीजिए। बच्चे आईआईटी की तैयारी करते हैं। आईआईटी में दाखिला लेते हैं। यह सबसे प्रीमियम संस्थान हैं। इन संस्थानों का क्या होगा।

यह भी पढ़ेंः ध्यान दें.. विधानसभा सत्र को लेकर यातायात रहेगा डायवर्ट, देखें रूट प्लान…

भारत जोड़ा गया तो यह नाम भी बदल जाएंगे
आईआईटी को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कहा जाता है। मगर आम तौर यह इंडियन इंस्टिट्यूट आफ टेक्नोलॉजी कहा जाता है। इसमें अगर भारत जोड़ा गया तो यह नाम भी बदल जाएगा। वहीं आईआईएम में इंडियन शब्द जुड़ा हुआ है। इसके बाद भारत की वे स्कीम भी सामने आती हैं, जिसमें इंडिया जुड़ा हुआ है। ये स्कीम, स्लोगंस या प्रोजेक्ट इंडिया के नाम से प्रचलित हैं। जैसे पढ़ेगा इंडिया तभी तो आगे बढ़ेगा इंडिया, मेक इन इंडिया, स्टैंड अप इंडिया, स्टार्ट अप इंड‍िया, डिजिटल इंडिया, खेलो इंडिया, स्क‍िल इंडिया आदि। वहीं ऑल इंडिया रेडियो को क्या कहेंगे. IPS, IAS अफसर को क्या कहने वाले हैं। बॉलीवुड में ऐसे कई गीत हैं जिनमें इंडिया शब्द जुड़ा है। जैसे परदेस का आई लव माय इंडिया, अलीशा चिनॉय का गाना मेड इन इंडिया की भी है। वहीं क्लासिक फिल्म मदर इंडिया, सनी देओल की इंडियन, सभी में इंडिया जुड़ा हुआ ​है।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड विधानसभा मानसून सत्र.. पहले दो दिन का एजेंडा तय, दूसरे दिन हंगामें के आसार..

पहले भी उठा है मुद्दा
आपको बता दें कि इंडिया और भारत नाम का मुद्दा 2020 में उठा था। सुप्रीम कोर्ट में संविधान से इंडिया शब्द हटाने को लेकर याचिका दायर की गई थी। उस दौरान अदालत ने यह कहकर याचिका खारिज कर दी थी कि संविधान में भारत ही है। अब यह कयास लगाया जा रहा है कि मोदी सरकार 18 से 22 सितंबर के वक्त आयोजित होने वाले संसद के विशेष सत्र में भारतीय संविधान से ‘इंडिया’ शब्द हटाने से जुड़े बिल को पेश कर सकती है।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः उपनल के 7000 से अधिक कर्मचारियों को हटाने की तैयारी, कुछ का वेतन रोका..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X