हादसा: यहां अल्टो कार 400 मीटर गहरी खाई में गिरी, एक की मौत अन्य गंभीर घायल..

0

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में सड़क हादसे और दुर्घटनाओं के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर पौड़ी जनपद में एक कार हादसे की शिकार हो गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पी. रेणुका देवी जनपद पौड़ी गढ़वाल द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत होने वाली किसी भी आपदा दुर्घटना सम्बन्धी घटना घटित होने पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में आज डीसीआर के माध्यम से कोतवाली पौड़ी को सूचना प्राप्त हुई कि एक वाहन मारुति अल्टो कार नंबर UK 12C 0580 अगरोड़ा पौड़ी होते हुए देहरादून जा रही थी जो घुडदौडी चौक से करीब 150 मीटर पहले अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 400 मीटर नीचे खाई में गिर गयी है।

यह भी पढ़ें: दुःखद: देवभूमि के जवान की कोटा में दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम। आज पहुंचेगा शव..

उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही कर प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह गुसाई मय पुलिस टीम के राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को रेस्क्यू कर सड़क तक लाया गया। उसके पश्चात घायलों को 108 की मदद से जिला चिकित्सालय पौड़ी भेजा गया। उक्त वाहन में चार लोग सवार थे। जिसमें से दो लोग गंभीर रूप से घायल तथा दो साधारण घायल थे। जिला अस्पताल पौड़ी पहुंचने पर वाहन चालक सुरजीत पुत्र जीवानंद निवासी ग्राम सिल्डी पट्टी कपोल्स्यू पौड़ी को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किया गया शेष घायलों का उपचार जिला अस्पताल पौड़ी में चल रहा है।

यह भी पढ़ें: डायबिटीज से जा सकती है आंखों की रोशनी, नाजुक आंखों के लिए ये सावधानियां हैं जरुरी..

दुर्घटना में घायलों की पहचान धनंजय नैथानी निवासी ग्राम जांक निकट अरोड़ा पट्टी कपोल्स्यू पौड़ी, जनपद पौड़ी गढ़वाल, सोनी पुत्री सुरजीत निवासी ग्राम सिल्डी, पट्टी कपोल्स्यू पौड़ी, जनपद पौड़ी गढ़वाल, सुमन देवी पत्नी सुरजीत निवासी ग्राम सिल्डी, पट्टी कपोल्स्यू पौड़ी, जनपद पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। मृतक की पहचान सुरजीत पुत्र जीवानंद निवासी ग्राम सिल्डी पट्टी कपोल्स्यू पौड़ी, जनपद पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें: कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट की भारत में दस्तक, 2 मिले पॉजिटिव। 29 देशों में मिले 373 मामले..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X