Big Breaking: गुरमीत सिंह बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, जानें कौन हैं गुरमीत सिंह..

0

उत्तराखंड: बेबी रानी मौर्य ने 8 सितंबर को राज्यपाल पद से इस्‍तीफा दे दिया था। जिसके बाद गुरुवार को उनकी जगह लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह डेप्‍युटी चीफ ऑफ आर्मी स्‍टाफ भी रह चुके हैं। मिलिट्री ऑपरेशन के एडिशनल डायरेक्‍टर जनरल के रूप में वह चीन से जुड़े मामले को भी संभाल चुके हैं। महत्‍वपूर्ण सैन्‍य बैठकों के लिए वह सात बार चीन जा चुके हैं।

Read More- उत्तरकाशी: नगरपालिका का कूड़ा प्रबंधन फेल, बिखरा कूड़ा महामारी को दे रहा न्यौता..

कौन हैं लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह?
लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह कई पदकों से सम्मानित अधिकारी हैं। लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह ने लगभग चार दशक तक देश सेवा की, फरवरी 2016 को गुरमीत सिंह सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने सेना में अपनी सेवा के दौरान अलग अलग भूमिकाएं निभाई जिनमें सेना के उप प्रमुख, सहायक जनरल और कश्मीर में नियंत्रण रेखा की निगरानी करने वाली 15वीं कोर के कोर कमांडर के पद पर काम किया।

Read More- बड़ी खबर: मुख्यमंत्री ने ‘पब्लिक आई एप’ और ‘मिशन गौरा शक्ति एप’ किया शुभारंभ..

लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह ने सैन्य संचालनों के अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में चीन से जुड़े परिचालन और सैन्य रणनीतिक मुद्दों को भी संभाल रहे थे। लेफ्टिनेंट जनरल सिंह सेना में रहने के दौरान, एक दशक से अधिक समय तक कई विशेषज्ञ समूहों, संयुक्त कार्य समूहों, वार्षिक संवादों और चीन अध्ययन समूह की बैठकों का हिस्सा रहे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने महत्वपूर्ण सैन्य कूटनीतिक और सीमा या वास्तविक नियंत्रण रेखा की बैठकों के लिए सात बार चीन का दौरा किया। डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कोर्स और नेशनल डिफेंस कॉलेज से स्नातक, लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने चेन्नई और इंदौर विश्वविद्यालयों से दो एम.फिल किया हैं।

Read More- उम्मीद: कैसे पूरा होगा मंत्री का वादा? 8 दिन बीते 12 दिन शेष, प्रशिक्षितों में रोष..

इन राज्यों में भी फेरबदल
इस नयी नियुक्ति के अलावा राष्ट्रपति ने कुछ अन्य राज्यों के राज्यपालों के फेरबदल का भी आदेश दिया, जिसमें तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को पंजाब का राज्यपाल बनाया गया है। जबकि आरएन रवि को तमिलनाडु का राज्यपाल बनाया गया है। इसी के साथ असम के राज्यपाल जगदीश मुखी को नागालैंड के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इन राज्‍यपालों के नाम की घोषणा की गई।

Read More- उत्तराखंड: मौसम विभाग ने किया ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी, भारी बारिश की चेतावनी..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X