विकासखंड जखोली में होगा लस्या महोत्सव 2023 का भव्य आयोजन..

0
Grand event of Lasya Mahotsav 2023

Grand event of Lasya Mahotsav 2023 : विकासखंड जखोली के राजकीय इंटर कॉलेज बुढना प्रांगण में शुरू होने जा रहा लस्या महोत्सव 2023। इस लस्या महोत्सव का 26 नवंबर को भव्य आयोजन किया जाएगा। जिसमें रंगकर्मी डॉ. राकेश भट्ट द्वारा लोक नाट्य चक्रव्यूह की प्रस्तुती देंगे। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे लोगों को लस्या गौरव सम्मान 2023 से भी सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक विधायक प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह भंडारी ने विक्रम विज्ञप्ति में बताया है कि सेवानि प्रधानाचार्य विजेंद्र नेगी संरक्षक और जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेही शाह की अध्यक्षता में आयोजित लस्या महोत्सव के मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रदीप थपलियाल होंगे, जबकि क्षेत्र के वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर महेश भट्ट और निम के पूर्व प्राचार्य कर्नल अजय कोठियाल मोटिवेटर स्पीकर होंगे।

ये भी पढिए : अजब गजबः उत्तराखंड में फर्जी प्रमाण पत्र से नेपाली व्यक्ति बन गया सभासद..

डॉ. राकेश भट्ट द्वारा लोकनाट्य चक्रव्यूह के माध्यम से अभिमन्यु वध भी की प्रस्तुति की जाएगी | Grand event of Lasya Mahotsav 2023

कार्यक्रम संयोजक भूपेंद्र भंडारी ने बताया कि कार्यक्रम के आकर्षण उत्सव ग्रुप के डॉ. राकेश भट्ट द्वारा लोकनाट्य चक्रव्यूह के माध्यम से अभिमन्यु वध भी की प्रस्तुति की जाएगी। वहीं भूपेंद्र भंडारी ने बताया कि पहली बार आयोजित किया जा रहा लस्या महोत्सव में स्थानीय बाजार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केवल स्थानीय व्यापारियों और काश्तकरो के स्वयं के उत्पादित दाल, मालटा,घी, झींगोर की खीर, आलू के गुटके, कोदे के बिस्कुट, सोयाबीन की नमकीन और चौलाई लड्डू आदि परोसे जाएंगे।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में अनुकरणीय कार्य कर रहे युवाओं को उनके माता-पिता सहित लस्या गौरव सम्मान 2023 से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों से कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।

ये भी पढिए : सैलानियों के लिए खोल दिए गए कॉर्बेट नेशनल पार्क का ढिकाला जोन और राजाजी नेशनल पार्क का चीला रेंज गेट..

2/5 - (1 vote)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X