उत्तराखंड की महिलाओं के लिए सुनहरा मौका, जल्द शुरू होगी यह भर्ती। शासनादेश हुआ जारी

0
Hillvani-Jobs-Uttarakhand

उत्तराखंड की महिलाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका आ रहा है। प्रदेश में अब जल्द ही महिला होमगार्ड के 330 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। सरकार की ओर से भर्ती को लेकर शासनादेश जारी कर दिया है। संभवत: अगस्त महीने के पहले सप्ताह से भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए जल्द ही आप आवेदन कर सकते हैं। इस समय प्रदेश में लगभग 6500 होमगार्ड विभिन्न सरकारी कार्यालयों के साथ ही पुलिस के कार्यों में सहयोग दे रहे हैं। इनमें पुरुष व महिला होमगार्ड दोनों ही शामिल हैं।

यह भी पढ़ेंः ध्यान दें: कुत्ता पालने का है शौक तो पड़ोसी से लेनी होगी NOC, ये नियम भी करने होंगे अब फॉलो..

अब महिला होमगार्ड के खाली पदों को भरने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिसंबर में हुई रैतिक परेड में महिला होमगार्ड की भर्ती की घोषणा की थी। इस क्रम में शासन ने आदेश जारी कर ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, उत्तरकाशी और टिहरी जिले में एक-एक महिला प्लाटून महिला होमगार्ड के पदों पर भर्ती करने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मांगी माफी, करेंगे‘प्राश्चित’ मनीष खंडूड़ी का भी वीडियो वायरल..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X