Gaurikund Landslide: सुबह से लापता 17 लोगों की खोजबीन में जुटीं हैं टीमें, बारिश बनी मुसीबत..

0
Landslide in Gaurikund. Hillvani News

Landslide in Gaurikund. Hillvani News

https://youtu.be/yAp7KsRb9k0

केदारनाथ यात्रा मार्ग गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप भारी भू-स्खलन से लापता हुए 20 लोगों का सर्च रेस्क्यू ऑपरेशन एवं खोजबीन कार्य जारी है। खोजबीन व रेस्क्यू के दौरान अब तक 03 लोगों के शव बरामद किए गए हैं जिनकी शिनाख्त की जा रही है। भूस्खलन में अभी भी लापता हुए 17 लोगों की खोजबीन के लिए रेस्क्यू सुबह 5.30 बजे से शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ेंः गौरीकुंड आपदा क्षेत्र का निरीक्षण करने आज पहुंचेंगे मुख्यमंत्री धामी, कई लोग हैं अभी भी लापता..

बता दें कि बीते सायं बारिश व अंधेरा होने के कारण खोजबीन का कार्य रोक दिया गया था। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सहित अन्य संस्थाओं के जवान खोजबीन में आज सुबह से फिर जुट गए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सुबह से क्षेत्र में हल्की बारिश हो रही है।

यह भी पढ़ेंः मौसम अपडेटः प्रदेश के दो जिलों में ऑरेंज तो छः जिलों में यलो अलर्ट जारी, सतर्क रहें..

आपको अवगत करा दें कि दुर्भाग्य से रुद्रप्रयाग देश के 10 सबसे अधिक भूस्खलन खतरे वाले जिलों में से पहले नंबर पर है। इसकी तस्दीक पिछले तीन-चार दशकों के दौरान जिले में भूस्खलन की वे बड़ी घटनाएं हैं, जिनमें हजारों लोग मारे गए या लापता हो गए। 2013 में केदारनाथ में हुए भूस्खलन और बाढ़ में 4500 लोग मौत के आगोश में सो गए थे या नामो-निशान मिट गया।

यह भी पढ़ेंः भारतीय नौसेना में SSC IT एग्जिक्यूटिव के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन..

वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री गौरीकुंड में हुए भू-स्खलन व आपदा क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री प्रातः 11 बजकर 15 मिनट पर जीटीसी हैलीपैड से हैलीकॉप्टर के माध्यम से जनपद हेतु प्रस्थान करेंगे तथा 12 बजे फाटा स्थित हैलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री गौरीकुंड में हुए भू-स्खलन, आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः इस जिला पंचायत अध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस, शासन ने 15 दिन में मांगा जवाब..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X