रुद्रप्रयाग : ग्राम सभा बड़ासू खोली में हाथी कौथिग का भव्य आयोजन, पांडव नृत्य में सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल..

0
Elephant bowing at Badasu Kholi

Elephant bowing at Badasu Kholi : रुद्रप्रयाग जिले के बड़ासू खोली में हाथी कौथिग का भव्य आयोजन किया गया। केदारघाटी के ग्राम सभा बडासू खोली के भैरवनाथ मंदिर परिसर में सात वर्षों बाद पांडव नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। जिसका बड़ी संख्या में दर्शकों ने आंनद लिया। बता दे बड़ासू में 16 दिसम्बर से पांडव नृत्य और बगड़वाल नृत्य का आयोजन किया जा रहा है।

ये भी पढिए : एसजीआरआर कर्णप्रयाग के पूर्व छात्र पीयूष पंत का एनडीए में चयन..

पांडव नृत्य व बगड़वाल नृत्य में सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल | Elephant bowing at Badasu Kholi

बता दे पांडव नृत्य के आयोजन से न्याय पंचायत क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। 21 दिवसीय पांडव नृत्य व बगड़वाल नृत्य में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होकर क्षेत्र की खुशहाली की कामना कर रहे हैं। पांडव नृत्य में गंगा स्नान, तीर्थ भ्रमण, नगर भ्रमण, हाथी कौथिग, गैंडा कौथिग सहित अनेक धार्मिक, पौराणिक, आध्यात्मिक परम्पराओं का निर्वहन किया गया।

पांडव नृत्य के उन्नीसवें दिन हाथी कौथिग का आयोजन | Elephant bowing at Badasu Kholi

वहीं पांडव नृत्य के उन्नीसवें दिन हाथी कौथिग का आयोजन हुआ। जिसमें भीम-दुर्योधन युद्ध का मंचन हुआ। वहीं दुर्योधन वध के साथ लीला समाप्त हुई। पांडव नृत्य औऱ बगड़वाल नृत्य कमेटी अध्यक्ष बलबीर सिंह रावत ने बताया सात वर्षों बाद पांडव नृत्य का आयोजन होने से ग्रामीणों में भारी उत्साह बना हुआ है।
प्रतिदिन नजदीकी गांव के ग्रामीण पांडव नृत्य व बगड़वाल नृत्य में शामिल होकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। इस मौके पर सचिव डॉ गोविंद सिंह राणा, प्रधान उषा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कविता नौटियाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा, कोषाध्यक्ष विजय सिंह रावत, पूर्व प्रधान महिपाल सिंह, कुलदीप सिंह गंदवान, केदार सिंह रावत, विजय सिंह गंदवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व दर्शक उपस्थित रहे।

ये भी पढिए : उत्तराखंड शासन में बड़ा फेरबदल.. कई अधिकारियों के हुए तबादले, आदेश जारी..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X