Hillvani

Health Tips: सुबह खाली पेट खाएं एक आंवला, होंगे चमत्कारी फायदे। पढ़ें सब कुछ..

हमारी खुद की कोशिशें हमारी बॉडी को हेल्दी रखने में मदद करती हैं। ऐसे में अगर हम अपने खान-पान का सही ध्यान दें तो हमेशा हम हेल्दी रह सकते हैं। अगर आप भी सेहतमंद रहना चाहते हैं तो सुबह खाली पेट एक आंवला खाने की आदत डाल लीजिए। ये आपको कई बीमारियों से बचाता है। यह सबसे फायेदेमंद फलों में से एक है आंवला जो आपके बालों के झड़ने, पाचन सहित कई जीवन शैली में सुधार करता है। वहीं आंवला आंखों की रोशनी में भी सुधार करता है। बता दें कि आंवला जो पूरे भारत और पड़ोसी देशों में उगाया जाता है। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि 100 ग्राम ताजे आंवला 20 संतरे के बराबर विटामिन सी प्रदान करता है। आंवला एक खट्टा फल है जो आमतौर पर सर्दियों के महीनों के दौरान उपलब्ध होता है। वहीं रोजाना आंवला खाने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं, और इसमें कोई संदेह नहीं है कि आंवला एक पोषक तत्व है।

यह भी पढ़ें: Health Tips: अधिक पानी पीना भी सेहत के लिए हानिकारक, इन बीमारियों का हो सकते हैं शिकार..

यहां हम आपको बताएंगे कि सुबह खाली पेट आंवला खाना कितना फायदेमंद है और ये आपको किन बीमारियों से बचा सकता है। आइये जानते हैं-
सुबह खाली पेट आंवला खाने से फायदे
1-आंवले में मौजूद एंटीऑक्सिडेंड मेटाबॉलिज्मह को बढावा देता है जिससे कारण सर्दी-खांसी जैसे वायरल को रोकने में मदद मिलती है, इसलिए रोज आप खाली पेट एक आंवला खा सकते हैं।
2-आंवाला विटामिन सी से भरपूर होता है इसलिए इसका रोज खाली पेट सेवन करने से हृदय रोगों को कम करने में सहायता मिलती है।

यह भी पढ़ें: Health Tips: इन 7 आदतों को बना लें अपना दोस्त, रोज-रोज नहीं लेनी पड़ेगी BP की दवा..

3-आंवला बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, अगर आप नियमित रूप से रोज खाली पेट आंवला खाते हैंं तो इससे आपके बाल मजबूत और चमकदार होते हैं।
4-आंवला में मौजूद विटामिन सी आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड रखने और आपकी स्किन की रेडनेस को कम करने के साथ-साथ डैमिज स्किन स्मूथ बनाने में मदद करता है।
5- क्या आपको पता है कि आंवला हमारे शरीर के रक्त को शुद्ध करने में भी सहायता करता है। यह आपकी त्वाचा को साफ करने और आपके चेहरे पर मुंहासे को आने से रोकने में मदद करता है।
6-अगर आप रोजना खाली पेट एक आंवला खाते हैं या इसका जूस पीते हैं तो इससे आपके मसूड़ें मजबूत रहते हैं.

यह भी पढ़ें: Health Tips: शरीर में दिखें ये 4 लक्षण तो खराब आंतों का है संकेत, तो अपनाएं ये 3 आसान उपाय..

किस प्रकार से कर सकते हैं इसका सेवन
1-इसका सेवन कच्चा, अचार, सूखे पाउडर के रूप में, या घर के बने मीठे मुरबे के तौर पर भी किया जा सकता है जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसे कच्चे पेय के रूप में, गुड़ के साथ, मुरब्बा के रूप में या डिप्स और अचार के रूप में सेवन किया जा सकता है। यह सर्दियों के दौरान एक मौसमी फल भी है।
2-पाउडर: आप 1 चम्मच आंवला पाउडर सुबह खाली पेट एक चम्मच शहद या गर्म पानी के साथ ले सकते हैं।
3-जूस: 20 मिलीलीटर आंवले का रस सुबह सबसे पहले गर्म पानी के साथ लें।

यह भी पढ़ें: Health Tips: फिट रहना चाहते हैं तो जानें किन चीजों को खाली पेट खाएं और किसे नहीं?

4-च्यवनप्राश: च्यवनप्राश की मुख्य सामग्री आंवला है। तो आप एक चम्मच च्यवनप्राश को गर्म पानी के साथ सुबह खाली पेट या भोजन के दो घंटे बाद ले सकते हैं।
5-आंवला मुरब्बा और अचार: इस सर्दी में बाजार में ताजे आंवले के साथ मुरब्बा या अचार बनाएं और रोजाना अपने भोजन के साथ इसका आनंद लें।
6-फर्मेन्टेड फ्रूट: आप आंवला को किण्वित कर के भी खा सकते हैं और हर दिन एक-दो खा सकते हैं।
7-आंवला कैंडी: आप आंवले को टुकड़ों में काटकर धूप में सुखा सकते हैं। एक बार जब वे पर्याप्त रूप से सूख गए हों- आप उन्हें स्टोर कर सकते हैं और उन्हें रोजाना कैंडीज के रूप में पॉप कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Health Tips: 5 बुरी आदत छोड़ अपनाए ये 5 अच्छी आदतें, हड्डियां रहेंगी बेहद मजबूत। नहीं होगी परेशानी..

Disclaimer: HillVani लेख में जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है। इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों व दावों की भी पुष्टि नहीं करता है। इनको केवल सुझाव के रूप में लें। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।

Rate this post
Exit mobile version