Earthquake: फिर महसूस हुए उत्तराखंड में भूकंप के झटके, लोगों में दहशत..

0

पिथौरागढ़: उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। इस बार भूकंप उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर महसूस करने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि शाम 4:15 बजे आए भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ से पश्चिम में स्थित नेपाल का दारचूला भूकंप का केंद्र था। आज शाम 4:15 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जिससे लोगो में दहशत का माहौल भी है। प्रदेश में लगातार भूकंप आ रहे हैं, इसी महीने में यह तीसरा भूकंप का झटका है।

Read More- Covid Curfew: उत्तराखंड में 15 दिन बढ़ा रात्रि कर्फ्यू, गाइडलाइन जारी, पढ़ें डिटेल में..

भूकंप के लिहाज से उत्तराखंड को बेहद संवदेनशील माना गया है। उत्तराखंड में छोटे छोटे भूकंप आते रहते हैं। प्रदेश को जोन चार और पांच में रखा गया है। आपको बता दें कि उत्तराखंड में कुछ दिनों पूर्व भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जो उत्तराखंड के चमोली, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्‍मोड़ा आदि जिलों में तेज झटके महसूस किए गए। जो जोशीमठ के निकट रिक्टर पैमाने पर 4.6 तीव्रता से आया था। बीते रोज 19 सितंबर को रुद्रप्रयाग में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। वहीं 15 घंटे पहले हिमाचल प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। वहीं जानकारों के द्वारा एक बड़े झटके की चेतावनी भी कुछ समय पूर्व दी गई है। ऐसे में अलर्ट रहने की आवश्यकता है।

Read More- उत्तराखंड: युवा रहें तैयार, जल्द शुरू होगी 1500 पदों पर भर्ती। पढ़ें पूर्ण जानकारी..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X