मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा..

0
CM Dhami met Amit Shah. Hillvani News

CM Dhami met Amit Shah. Hillvani News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान रविवार रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच राज्य के राजनीतिक व समसामयिक मुद्दों के अलावा समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर भी गहन चर्चा हुई। चर्चा यह भी है कि राज्य में प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार के संबंध में भी सीएम ने शाह से मार्गदर्शन मांगा है।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड में अगले चार दिन भारी बारिश का यलो अलर्ट। चारधाम यात्रा बाधित, यहां मलबे में दबे वाहन..

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के अलावा शाह से उत्तराखंड में यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए गठित विशेषज्ञ समिति की अध्यक्ष व कुछ सदस्यों ने भी मुलाकात की। इस मुलाकात के यही मायने टटोले जा रहे हैं कि उत्तराखंड में यूसीसी लागू करने की दिशा में धामी सरकार अगला कदम जल्द उठा सकती है। बता दें कि विशेषज्ञ समिति किसी भी दिन सरकार को ड्राफ्ट रिपोर्ट सौंप सकती है। पहले 30 जून तक रिपोर्ट सौंपने की संभावना थी। फिर माना जा रहा था कि 15 जुलाई तक सरकार को रिपोर्ट मिल जाएगी, लेकिन शुरुआती तेजी के बाद रिपोर्ट अटक गई।

यह भी पढ़ेंः टिहरी झील में नहाते समय डूबा नौ साल का बच्चा, तलाश जारी..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X