Big Breaking: तड़के सुबह फटा बादल, भारी नुकसान की आशंका। देखिए वीडियो..

0

चमोली: उत्तराखंड में सितंबर माह में भी मानसून की बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश से भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। मानसून जाते जाते भी कहर बरपा रहा है। वहीं मैदानी क्षेत्र में भी नदियों और नालों के उफान में आने से आसपास के इलाकों में खतरा बढ़ गया है। चमोली के नारायणबगड़ ब्लॉक के पंगती गांव (पंती ) में आज सुबह तड़के बादल फटने से भारी तबाही हुई है। आज सुबह करीब 5:30 बजे बादल फटने से भारी मलबा आ गया। पहाड़ी से आया मलबा और बारिश के पानी ने बिकराल रूप ले लिया।

Read More- Breaking: गंगा में बहे दून के दो युवक, सर्च ऑपरेशन जारी..

बादल फटने के बाद मलबा बीआरओ मजदूरों के आशियानों पर कहर बनकर टूटा। जिससे बीआरओ में काम करने वाले मजदूरों की झोपड़ियों को भारी नुकसान हुआ है, साथ ही कई वाहन मलबे में दब गए हैं। बादल फटने की खबर मिलते ही स्थनीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुट गया है हालांकि अभी तक जनहानि की कोई सूचना नहीं है। लेकिन प्रत्यक्षदर्शी इस बात की आशंका में हैं कि कुछ मज़दूर इस मलबे में दबे हो सकते हैं। बहरहाल 108 की तरफ से एम्बुलेंस मौक़े के लिए रवाना कर दी गई है।

Read More- उत्तराखंड: 21 सितंबर से खुलेंगे प्राथमिक विद्यालय, पढ़ें नियम और शर्तें..

4/5 - (6 votes)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X