बड़ी ख़बरः मुख्यमंत्री धामी पहुंचे दिल्ली। फिर हुई बदलाव की हलचल तेज, मंत्रियों की भी बढ़ी धड़कनें..

0
Chief Minister Pushkar Singh Dhami. Hillvani News

Chief Minister Pushkar Singh Dhami. Hillvani News

उत्तराखंड की धामी सरकार में बदलाव की चर्चा तेज है। कैबिनेट में विस्तार के साथ ही फेरबदल को लेकर भी बातचीत फाइनल स्टेज पर है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी की सरकार अपनी छवि पूरी तरह से पाक साफ रखना चाहती है लिहाजा राज्य सरकार के दामन पर लगे हर दाग को भी साफ करने की तैयारी है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राजधानी देहरादून में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा लेने के बाद स्टेट प्लेन से सीधा दिल्ली के लिए रवाना हो गए है। मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट व उनका निजी स्टॉफ भी साथ में दिल्ली गया है। मुख्यमंत्री एयरपोर्ट पर लैंड होने के बाद सीधा उत्तराखंड सदन जाएंगे। मुख्यमंत्री बुधवार को ही दिल्ली से वापस लौटे थे। माना जा रहा है भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय संगठन में हुए फेरबदल के बाद उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार अथवा फेरबदल संबंधी ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यह दिल्ली दौरा है।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड में “मेरा गांव मेरी सड़क योजना” के तहत 36 सड़कों को मिली स्वीकृति, देखिए सूची..

जानें हुआ बदलाव तो इन मंत्रियों का कट सकता है पत्ता
बीजेपी हर रणनीति 2024 के लिहाज से बना रही है लिहाजा ऐसे मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है जिनकी वजह से सरकार और संगठन को किरकिरी का सामना करना पड़ा है। विवादों में रहे मंत्रियों को कैबिनेट से हटा कर सरकार को नये स्वरूप में लाया जाएगा। जिससे जनता के बीच सरकार को लेकर जो नाराजगी है उसे दूर किया जा सके। पार्टी संघ से जुड़े अनुभवी और युवा विधायकों को कैबिनेट में शामिल कर सकती है। जिससे सरकार नई ऊर्जा के साथ काम करती नज़र आए। सुस्त रफ्तार से काम करने वाले मंत्रियों की छुट्टी भी तय मानी जा रही है। सरकार में कैबिनेट के फिलहाल चार पद खाली हैं। मगर माना जा रहा है कि फिलहाल तीन पद ही भरे जाएंगे यानि तीन विधायकों का तो मंत्री बनना तय है, इसके अलावा कितने मंत्रियों को हटाया जाएगा, इस पर भी सबकी नज़र है। क्योंकि जो मंत्री हटाए जाएंगे उनके बदले नये चेहरों को सरकार में शामिल होने का मौका मिलेगा। फिलहाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अचानक दिल्ली दौरे के साथ ही बीजेपी में हलचल तेज हो गई है।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः नदी में बहा दस साल का बच्चा, नहीं लगा कोई सुराग। सुबह सर्च अभियान फिर होगा शुरू..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X