उद्योगपति सुधीर विंडलास को धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में सीबीआई ने किया गिरफ्तार..

0
CBI arrested industrialist Sudhir Windlas

CBI arrested industrialist Sudhir Windlas : उद्योगपति सुधीर विंडलास को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। सुधीर विंडलास को उनके तीन साथियों समेत धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। बता दे विंडलास पर राजपुर में बेशकीमती जमीनों का धोखाधड़ी कर एक (Uttarakhand) अन्य कारोबारी को बेचने का आरोप है। इस साल की शुरुआत में सरकार की संस्तुति पर सीबीआई ने विंडलास समेत 20 लोगों के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज किए थे। इन चारों आरोपियों की गिरफ्तारी की सीबीआई के अधिकारियों ने पुष्टि की है। आरोपियों को शुक्रवार सुबह CBI स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया।

बता दे कि जनवरी 2022 में देहरादून के एक कारोबारी ने राजपुर थाने में सुधीर विंडलास और उनके परिजनों और कर्मचारियों के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज कराए थे। विंडलास पर आरोप है की उसने ने जमीनों के फर्जी दस्तावेज बनाकर उन्हें बेचा है। इसमें कई मृत लोगों को भी जिंदा दर्शाया गया। जिनके स्थान पर अपने कर्मचारियों और साथियों को खड़ा किया गया था। इसके बाद पूर्व सैन्य अधिकारी ने विंडलास पर इनकी जमीन हथियाने के आरोप एक मुकदमा दर्ज कराया है।

ये भी पढिए : बर्फबारी में भी नहीं थमेंगे एंबुलेंस के पहिए, प्रदेश सरकार की ओर से की गई खास व्यवस्था..

विंडलास के खिलाफ 2018 में इसी तरह का एक मुकदमा दर्ज | CBI arrested industrialist Sudhir Windlas

वहीं उद्योगपति विंडलास के खिलाफ 2018 में इसी तरह का एक मुकदमा दर्ज किया गया था। शुरूआत में इन सभी मुकदमों की जांच जिला पुलिस ने की। लेकिन पीड़ित पक्ष जिला पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं हुआ। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने सरकार से सीबीआई से जांच कराने की मांग की थी। सरकार ने गहन विचार कर इन मुकदमों को सीबीआई को ट्रांसफर करने की संस्तुति कर दी। सरकार की संस्तुति के बाद CBI की एंटी करप्शन शाखा देहरादून में चार मुकदमे सुधीर विंडलास समेत 20 लोगों के खिलाफ दर्ज किए। जांच के दौरान सीबीआई ने उनके घर, ठिकानों और संस्थान पर भी छापे मारे। इसी बीच बृहस्पतिवार शाम को उद्योगपति सुधीर विंडलास, रवि दयाल और दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढिए : नैनीताल : कैंची धाम जाने वालों के लिए पुलिस ने विशेष यातायात प्लान किया जारी..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X