मसूरी IDH बिल्डिंग के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी कार, 5 लोग गंभीर रूप से घायल..

0
Car overturned on the road

Car overturned on the road : टिहरी बाईपास पर गुरुवार सुबह उत्तरकाशी से देहरादून की ओर जा रही कार यूके 02टी7954 IDH बिल्डिंग के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जिसमें सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से मसूरी उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां पर दो लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें देहरादून हायर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

ये भी पढिए : उत्तराखंड : प्रदेश में 9 सीओ और 22 आर्म्ड पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले..

घायलों को उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया | Car overturned on the road

वहीं घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस 108 एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। डॉक्टर यतेन्द्र सिंह सीएमएस उपजिला चिकित्सालय मसूरी ने बताया कार सवार शांति प्रसाद पुत्र स्वर्गीय दयाराम (74), जानकी देवी पत्नी शांति प्रसाद (65)निवासी उत्तरकाशी निवासी उत्तरकाशी, सोनिका देवी पत्नी सुशांत (22) सुशांत पुत्र कृष्ण भट्ट (25) और भारत पुत्र बलराम उपाध्याय (27) निवासी बंजारा वाला पटेल नगर देहरादून घायल हो गए।

सड़क पर पाला पड़ने से अनियंत्रित हो गई कार | Car overturned on the road

उन्होंने बताया की पांचो को मसूरी उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार किया गया। जिसमें सुशांत और सुशांत की पत्नी की गंभीर चोट आई हैं। जिन्हें देहरादून हायर सेंटर रेफर किया गया है। मसूरी पुलिस ने बताया घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया सड़क पर पाला पड़ा होने के कारण मोड़ पर कार अचानक से अनियंत्रित हो गई। जिसके बाद कार पलट गई। घटना की सूचना घायलों के परिजनों को दे दी गई है।

ये भी पढिए : चंपावत : अजय गणपति ने कमान संभालते ही अपनी टीम में किया फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक इधर से उधर..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X