दर्दनाक हादसा: कार अनियंत्रित हो गिरी 400 मीटर गहरी खाई में, 2 की दर्दनाक मौत 1 घायल..

0
Hillvani-Accident-Uttarakhand

टिहरी गढ़वाल: टिहरी गढ़वाल में एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। जहां देर रात टिपरी रोड  के समीप मेराव गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए बौराड़ी अस्पताल लाया गया है। देर रात सूचना पर एसडीआरएफ की टीम टिप्परी रोड पर मेराव गांव तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचने के उपरान्त तुरन्त रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया।

Read More– उत्तराखंड: आज से इन रूटों पर होगा हवाई सेवाओं का शुभारंभ, जानें रूटों का किराया..

जानकारी के मुताबिक टिपरी रोड पर मेराव गांव के पास एक वेग्नार कार वाहन संख्या UK09 A 9329 बेकाबू होकर 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार सवार नजदीकी शादी समारोह से अपने घर की ओर वापस आ रहे थे। कार में कुल 3 लोग सवार थे। एसडीआरएफ जवानों द्वारा रात के अंधेरे में ही गहरी खाई में उतर कर घायल व्यक्ति को स्ट्रेचर की सहायता से मुख्य मार्ग पर लाया गया। इसके बाद इलाज के लिए 108 के माध्यम से नजदीकी अस्पताल बौराड़ी भेजा गया।

Read More– सौगात: PM मोदी ने किया ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन, CM धामी को बताया अपना दोस्त..

वहीं कार सवार अन्य दो व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जिन्हें बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया। हालांकि अभी दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस हादसे के मृतकों की पहचान तेजपाल सिंह पुत्र सोबन उम्र 36 वर्ष निवासी उखड़ पट्टी खास टिहरी और नरेंद्र राणा पुत्र केदार सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी फलिंदा घन्साली टिहरी के रूप में हुई है। जबकि हादसे में घायल की पहचान दीपक पुत्र किशोरी लाल निवासी बोराडी नई टिहरी के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X