दुःखद हादसा: मलबे में दबी तीनों महिलाओं के शव बरामद, परिजनों में मचा कोहराम..

0

चिरबटिया: आज 2 बजे करीब रुद्रप्रयाग जनपद के जखोली विकासखंड के लुठियाग ग्राम में एक दर्दनाक हादसा हुआ। जहां ग्राम की कुछ महिलाएं अपने घर के आंगन के लिए बजरी लेने जा रखी थी कि तभी ऊपर पहाड़ी दरक कर महिलाओं के ऊपर मलबा आ गया। जिसमें 3 महिलाओं के दब गई। जब ग्रामीणों को जानकारी लगी तो ग्रामीण आनन फानन में घटना स्थल पर पहुंचते ही रेस्क्यू कार्य जारी किया। जिसके बाद डीडीआरएफ की टीम पुलिस प्रशासन सहित 108 घटना स्थल पर पहुंची।

हादसा इतना दर्दनाक है कि तीनों महिलाओं की मलबा गिरते ही मौत हो गई। घटना स्थल को देखकर यही प्रतीत हो रहा है। महिलाओं के शव 5 घंटे से रेस्क्यू कार्य चलने के बाद निकले गए। पहाड़ी से भरी मलबा आया जिसके चलते रेस्क्यू में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घटना स्थल का नजारा देखकर सभी का दिल दहल गया है। मिली जानकारी के मुताबिक महिलाएं घर के आंगन के लिए बजरी लेने गई थी पर उनको क्या पता था कि थोड़ी सी बजरी लेने के लिए जो जा रही हैं वह उनका आखरी वक़्त होगा। तीनों महिलाओंके शव को रुद्रप्रयाग पोस्टमार्टम के लिएल ले जाया गया है।

मलबे में दबी महिलाओं की पहचान:
1- माला देवी पत्नी दर्शन सिंह कैंतुरा
2- आशा देवी पत्नी दिनेश कैंतुरा
3- सोना देवी पत्नी पूरण सिंह कैंतुरा

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X