पौडी : घास लेने गई महिला पर भालू ने किया हमला, गंभीर रुप से घायल..

0
Bear attacks woman

Bear attacks woman : लैंसडाउन वन प्रभाग के दुगड्डा रेंज के अन्तर्गत टाटरी गांव में भालू के हमले से महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी। बताया जा रहा है कि टाटरी गांव की कुसुम देवी पत्नी उदय सिंह जंगल में चारा पत्ती लेने गयी थी। तभी भालू ने उस पर हमला बोल दिया। कुसुम देवी ने साहस का परिचय देते हुए दरांती से भालू पर जोरदार हमला किया और अपनी जान बचाने में कामयाब हो पायी। लेकिन इस बीच कुसुम देवी भालू के हमले से गम्भीर रूप से घायल हो गई। वहीं गम्भीर रूप से घायल महिला को 108 एंबुलेंस की मदद से एम्स ऋषिकेश में भर्ती करवाया गया है।

ये भी पढिए : उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा.. गहरी खाई में गिरा वाहन, पिता-पुत्र सहित 3 लोगों की मौत..

महिला को ऋषिकेश एम्स में करवाया गया भर्ती | Bear attacks woman

108 ईएमटी अनूप चौहान ने बताया कि महिला के हाथों में भालू के नाखून व दांत के गहरे निशान हैं। इस वजह से घायल महिला का काफी खून बह गया। तत्काल महिला को ऋषिकेश एम्स में भर्ती करवाया गया है। एम्स ऋषिकेश में घायल महिला कुसुम देवी का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुसुम देवी खतरे से बाहर है। खंडद्वारीखाल विकास खंड में लगातार भालू के हमले की घटनाएं बढ़ रही हैं। लैंसडाउन वन प्रभाग ने गश्त तेज कर दी है।

क्षेत्र में भालू का आतंक | Bear attacks woman

द्वारीखाल ब्लॉक के पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार भालू का आतंक बना हुआ है। बता दे 10 दिन पूर्व ही द्वारीखाल ब्लॉक के बिरमोली गांव में भी दो महिलाओं पर भालू ने हमला कर दिया था। वहीं दोनों महिलाएं गम्भीर रूप से घायल हो गई थीं। क्षेत्र में भालू के हमले की बढ़ती घटनाओं पर लैसडाउन वन प्रभाग ने गश्त बढ़ा दी है। जंगल घास लेने जा रही घसेरियों से अपील की है कि वो जंगल में घास, लकड़ी लेने के लिए अकेले ना जाएं बल्कि समूह में जाएं।

ये भी पढिए : Uttarakhand Weather: पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा का अटैक, बारिश न होने से सता रही सूखी सर्दी..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X