दुःखद: बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं ने ली प्रसूता और उसके अजन्मे बच्चे की जान..

0

उत्तरकाशी: पहाड़ी क्षेत्रों में जीवन यापन करना हमेशा से ही चुनौतिपूर्ण रहा है। इस चुनौतिपूर्ण जीवन को खासकर पहाड़ की नारी हर दिन जीती है, इनसे डटकर मुकाबला करती है लेकिन स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में कभी कभी हिम्मत से लड़ने वाली नारी भी स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से अपनी जान गवां देती है। ऐसे कई मामले पूरे प्रदेश में भरे पड़े हैं। प्रदेश में कई मामले हाल ही में चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, टिहरी से सामने आ चुके हैं जहां सड़क ना होने के कारण बीमार को डोली पर उठाकर और कई किलोमीटर पैदल चढ़ाई चढ़कर लोगों ने सड़क तक पहुंचाया और फिर अस्पताल ले जाया गया। इस बीच कई मरीज समय पर अस्पताल न पहुंचने से अपनी जान गंवा देते हैं।

Read Also- सम्मान: पूर्व सैनिकों से विजयपाल सजवाण ने की स्नेह भेंट, अतुलनीय योगदान का किया अभिनंदन..

पर्वतीय क्षेत्रों में इलाज के अभाव और सुविधाओं के अभाव में कई गर्भवती महिलाओं ने अपनी जान गंवाई है। ताजा मामला एक बार फिर से उत्तरकाशी से सामने आया है। बता दें कि बीते शुक्रवार को रेफर गर्भवती महिला ने देहरादून जाते हुए डुंडा के आस पास दम तोड़ दिया। महिला के गर्भ में आठ माह का बच्चा भी था जिसकी भी मौत गर्भ में हो गयी है। यहां की सरकार हमेशा पहाड़ों में विकास की बात करती है सुख सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं की बात होती है पर ये सब झुमले ही साबित होते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाली गर्भवती महिलाओं को हमेशा से स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव के कारण जान गवानी पड़ी है।

Read Also- आक्रोश: डायट डीएलएड संघ ने किया ऐलान, सोमवार से धरना होगा ओर उग्र..

जानकारी के मुताबिक 25 वर्षीय महिला सुमना देवी ग्राम स्याबा की रहने वाली थी, जो 9 सितंबर को अस्पताल में भर्ती हुई थी। लेकिन बुखार के साथ महिला के दोनों फेफड़े सही से कार्य नहीं कर रहे थे। इसी के चलते जिला अस्पताल में फिजिशियन डॉक्टर सुबेग ने गंभीरता को देखते हुए गर्भवती महिला को देहरादून के लिए रेफर किया। लेकिन महिला ने डुंडा के आसपास देहरादून जाते हुए रास्ते में दम तोड़ दिया। इस घटना से परिजनों का सुबह से ही जिला अस्पताल में रो रो कर बुरा हाल है। पूरे गाव में मातम छाया हुआ है। लोगों ने सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया है।

Read Also- उत्तराखंड: सुबह सुबह डोली धरती, कई जनपदों में भूकंप के झटके किए गए महसूस..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X