भूस्खलन में धंसा आर्मी कैंप, कई जवान और स्थानीय लोग मलबे में दबे। 13 शव बरामद बाकी की तलाश जारी..

0
Army camp sunken in landslide.Hillvani News

Army camp sunken in landslide.Hillvani News

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में लगातार भारी बारिश की वजह से बुधवार रात भूस्खलन की चपेट में आने से आम लोगों के साथ टेरिटोरियल आर्मी के कई जवान इसकी चपेट में आ गए। यह घटना तुपुल रेलवे स्टेशन के पास हुई है। इसमें अब तक 13 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आ रही है। भीषण भूस्खलन के बाद भारतीय सेना के कम से कम 40 जवान और कई लोग लापता हैं। बड़े पैमाने पर मलबे गिरने के कारण इजेई नदी अवरुद्ध हो गई है, जिससे एक जलाशय बन गया है जो निचले इलाकों को जलमग्न कर सकता है। जानकारी के अनुसार हादसा नोनी जिले के तुपुल रेलवे स्टेशन के पास हुआ है। यहां तुपुल रेलवे स्टेशन के पास भारतीय सेना की 107 टेरिटोरियल आर्मी का कैंप लगा हुआ था। उस लोकेशन को भी लैंड स्लाइड में नुकसान पहुंचा है। अब तक 13 जवानों के शव बाहर निकाले जा चुके हैं, रेस्क्यू अभी भी जारी है। वहीं 40 से ज्यादा अभी भी दबे हुए हैं।

यह भी पढ़ेंः बड़ी खबरः सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर, मुख्य सचिव ने दिए बड़े निर्देश…

रेलवे लाइन के निर्माण के दौरान घटी घटना
जानकारी के मुताबिक जिरीबाम को इंफाल से जोड़ने के लिए एक रेलवे लाइन का निर्माण हो रहा था जिसकी सुरक्षा के लिए 107 टेरिटोरियल आर्मी के जवानों को तैनात किया गया था। बुधवार रात को वहां पर भारी भूस्खलन हुआ। जिसमें कई जवान दब गए। गुरुवार सुबह सेना, असम राइफल्स, मणिपुर पुलिस की ओर से बड़े पैमान पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। जिसमें साइट पर उपलब्ध इंजीनियरिंग उपकरणों का भी उपयोग किया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः धामी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को घेरा, उठाया बड़ा सवाल..

अमित शाह ने मणिपुर से सीएम से की बात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस घटना पर जानकारी देते हुए लिखा, “मणिपुर में तुपुल रेलवे स्टेशन के पास भूस्खलन के मद्देनजर मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की। बचाव कार्य जोरों पर है। एनडीआरएफ की एक टीम मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्यों में शामिल हो गई।

यह भी पढ़ेंः धामी सरकार के पूरे हुए 100 दिन, मुख्यमंत्री ने गिनाई उपलब्धि। आप भी पढ़ें…

बीरेन सिंह ने किया मौके का दौरा
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण भूस्खलन की स्थिति का जायजा लेने के लिए तुपुल का दौरा किया। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा मैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे स्थिति का आकलन करने के लिए बुलाया और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। एनडीआरएफ की एक टीम बचाव अभियान के लिए पहले ही साइट पर पहुंच चुकी है।

यह भी पढ़ेंः खुलासा: मां और 6 साल की मासूम से सामूहिक दुष्कर्म मामला, पांचों आरोपी गिरफ्तार..

पीएम ने दिया हर संभव मदद का आश्वासन
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह से बात की और एक दुखद भूस्खलन के कारण स्थिति की समीक्षा की। केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मैं सभी प्रभावितों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड में मानसून के साथ मुश्किलों की शुरुआत..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed