आखिरकार उत्तराखंड में कांग्रेस ने भी जारी की अपनी पहली लिस्ट..

0

उत्तराखंड: कांग्रेस ने उत्तराखंड विधासनभा चुनाव 2022 के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने शुक्रवार शाम हुई केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में 70 सीटों में से 53 पर मुहर लगा दी थी। नई दिल्ली में शनिवार रात करीब 11 बजकर 40 मिनट पर पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई। घोषित सूची में पार्टी के सभी नौ सिटिंग विधायकों को जगह दी गई है। बाकी सीटों को लेकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केसी वेणुगोपाल और मुकुल वासनिक की कमेटी बना दी है जो प्रदेश नेताओं व स्क्रीनिंग कमेटी के साथ बैठकर एक से दो दिनों में पेंडिंग सीटों पर प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर सीईसी के सामने रखेगी।

कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है, उसमें हरीश रावत का नाम नहीं है। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का नाम जरूर पहली लिस्ट में शामिल है। गणेश गोदियाल को पौड़ी जिले की श्रीनगर विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। खटीमा सीट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ पार्टी ने भुवन चंद्र कापड़ी को मैदान में उतारा है। पहली सूची में तीन महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया है। पहली सूची में बीजेपी से निकालने बाद कांग्रेस में शामिल हुए हरक सिंह रावत का नाम भी शामिल नहीं है। हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं को भी कांग्रेस ने पहली सूची में जगह नहीं दी है। हालांकि जिस लैंसडाउन सीट से अनुकृति गुसाईं लड़ना चाहती है, उस सीट से पार्टी ने अभी किसी भी उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया है।

कांग्रेस के 53 प्रत्याशियों की सूची:
1- पुरोला से मालचंद को मिला टिकट।
2- यमुनोत्री में दीपक बिजल्वाण को टिकट।
3- गंगोत्री से विजयपाल सजवाण को टिकट।
4- बद्रीनाथ से राजेन्द्र भंडारी को टिकट।
5- थराली में प्रोफेसर जीतराम को टिकट
6- कर्णप्रयाग से मुकेश सिंह नेगी को।
7- केदारनाथ से मनोज रावत को मिला टिकट।
8- रुद्रप्रयाग से प्रदीप थपलियाल को टिकट।
9- घनसाली से धनीलाल साह को टिकट।
10- देवप्रयाग से मंत्री प्रसाद नैथानी को टिकट।
11- प्रतापनगर से विक्रम सिंह नेगी को टिकट।
12- धनौल्टी से जोत सिंह बिष्ट को टिकट।
13- चकराता से प्रीतम सिंह को टिकट।
14- विकासनगर से नवप्रभात को टिकट।
15- सहसपुर से आर्येन्द्र शर्मा को टिकट।
16- धर्मपुर से दिनेश अग्रवाल को टिकट।
17- रायपुर से हीरा सिंह बिष्ट को टिकट।

18- राजपुर रोड से राजकुमार को टिकट।
19- मसूरी से गोदावरी थापली को टिकट।
20- हरिद्वार शहर से सतपाल ब्रह्मचारी को टिकट।
21- BHEL रानीपुर से राजबीर सिंह चौहान 
22- भगवानपुर से ममता राकेश को टिकट।
23- पिरान कलियर से फुरकान अहमद को टिकट।
24- मंगलौर से क़ाज़ी निज़ामुद्दीन को टिकट।
25- यमकेश्वर से शैलेन्द्र रावत को टिकट।
26- पौड़ी से नवल किशोर को टिकट।
27- श्रीनगर से गणेश गोदियाल को टिकट
28- कोटद्वार से सुरेन्द्र सिंह नेगी को टिकट।
29- धारचूला से हरीश धामी को टिकट।
30- डीडीहाट से प्रदीप पाल को टिकट।
31- पिथौरागढ़ से मयूख महर को टिकट।
32- गंगोलीहाट से खजान गुड्डू को टिकट।
33- कपकोट से ललित फर्सवाण को टिकट।
34- बागेश्वर से रणजीत दास को टिकट।

35- द्वाराहाट से मदन सिंह बिष्ट को टिकट।
36- रानीखेत से करन माहरा को टिकट।
37- सोमेश्वर से राजेन्द्र बाराकोटी को टिकट।
38- अल्मोड़ा से मनोज तिवाड़ी को टिकट।
39- जागेश्वर से गोविंद सिंह कुंजवाल को टिकट।
40- लोहाघाट से खुशाल सिंह अधिकारी को टिकट।
41- चम्पावत से हेमेश खर्कवाल को टिकट।
42- भीमताल से दान सिंह भंडारी को टिकट।
43- नैनीताल से संजीव आर्य को टिकट।
44- हल्द्वानी से सुमित ह्रदयेश को टिकट।
45- जसपुर से आदेश चौहान को टिकट।
46- काशीपुर से नरेंद्रचंद सिंह को टिकट।
47- बाजपुर से यशपाल आर्य को टिकट।
48- गदरपुर से प्रेमानंद महाजन को टिकट।
49- रूद्रपुर से मीना शर्मा को टिकट।
50- किच्छा से तिलकराज बेहड़ को टिकट।
51- सितारगंज से नवतेज पाल सिंह को टिकट।
52- नानकमत्ता से गोपाल राणा को टिकट।
53- खटीमा से भुवन कापड़ी को टिकट।
पेंडिंग: नरेन्द्र नगर, टिहरी, कालाढूंगी, रामनगर, लालकुआं, सल्ट, चौबट्टाखाल, लैंसडौन, लक्सर, हरिद्वार ग्रामीण, रुड़की, खानपुर, ज्वालापुर, झबरेड़ा, देहरादून कैंट, डोईवाला, ऋषिकेश।

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X