ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हुआ हादसा। वाहन खाई में गिरा, खाई में पड़े मिले दो युवकों के शव..
![Tragic accident in Uttarakhand. Hillvani News](https://hillvani.com/wp-content/uploads/2023/02/accident-1-1024x572.jpg)
Tragic accident in Uttarakhand. Hillvani News
ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर खांकरा के पास यात्रियों का एक वाहन खाई में गिर गया। इस दौरान खाई में गिरते ही वाहन के परखचे उड़ गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि बीती 18 जून को दिल्ली से वाहन संख्या डीएल14 सी 5070 होंडा अमेज(लाल रंग) से जतिन डागर पुत्र तेज सिंह( 23) ग्राम गंगोल पुर कलां रोहिणी दिल्ली व उसका मित्र विशाल(26) पुत्र रमेश निवासी दिल्ली से रुद्रप्रयाग के लिए चले थे।
यह भी पढ़ेंः ध्यान देंः उत्तराखंड में ओवरस्पीड पड़ेगी भारी, नई गति सीमा तय। नियम न मानने पर होगी सख्त कार्रवाई..
खाई में पड़े मिले दोनों के शव
फोन न उठने के कारण घर वालों को अनहोनी की आशंका हुई। परिजनों ने बुधवार को जतिन और विशाल की जानकारी पुलिस को दी। खोजबीन में दोनों के मोबाइलों की लोकेशन खांकरा के पास की मिली। नदी किनारे सर्च अभियान चलाकर तलाश किया गया तो दोनों के शव श्रीनगर की ओर सड़क से लगभग 150 मीटर नीचे अलकनंदा नदी किनारे मिले। परिजनों ने शवों को शिनाख्त कर ली है। दोनों शवों को क्रेन की सहायता से रेस्क्यू किया गया।
यह भी पढ़ेंः मुख्यमंत्री धामी ने दिए कैबिनेट विस्तार के संकेत, कहा-पार्टी नेताओं के साथ बैठेंगे फिर लेंगे निर्णय..