टिहरी गढ़वालः सुबह सुबह घर में गैस सिलिंडर फटने से हादसा, मची अफरा तफरी। 3 लोग गंभीर घायल..

0
Accident due to gas cylinder explosion. Hillvani News

Accident due to gas cylinder explosion. Hillvani News

टिहरी जिले में एक घर में गैस सिलिंडर फट गया। इस हादसे में तीन लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलते ही टीम राहत-बचाव कार्य के लिए पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। गुरुवार सुबह थाना लमगांव जनपद टिहरी गढ़वाल में डेल्टा कंट्रोल के माध्यम से कॉलर सुरेन्द्र नेगी ने सूचना दी कि ग्राम कोरदी पट्टी रोनद रमोली में एक घर में गैस सिलिंडर फटने से तीन व्यक्ति घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः मानसून में अब तक 1335 करोड़ का नुकसान, यह जिला सबसे अधिक प्रभावित..

उक्त सूचना पर तत्काल चौकी सिलारी पर नियुक्त कर्मगण मौके पर पहुंचे। गांव वालों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य कर घायलों को तत्काल जिला अस्पताल बौराड़ी भिजवाया गया। घायलों में बलवीर सिंह नेगी पुत्र श्री कीर्ति सिंह नेगी उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम कोरदी पट्टी रोनद थाना लम्बगांव गंभीर रूप से घायल है। वहीं रीना देवी पत्नी बलवीर सिंह नेगी उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम कोरदी थाना लम्बगांव और अभिषेक चौहान पुत्र प्रताप सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी गोदड़ी थाना लम्बगांव भी घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः पाठ्यक्रम में शामिल होगा चंद्रयान अभियान, चयनित LT शिक्षकों को इस दिन मिलेंगे नियुक्ति पत्र..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X