महंगाई का डबल डोज: गैस सिलेंडर भी हुआ महंगा, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी..

0
Hillvani-LPG-Uttarakhand

Hillvani-LPG-Uttarakhand

देहरादूनः उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में चुनाव खत्म होने के बाद पेट्रोल-डीजल के साख रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। पहले पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े और अब घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये का इजाफा किया गया है। नई कीमतें आज मंगलवार से लागू हो जाएंगी। नई कीमतों के जारी होने के बाद अब उत्तराखंड वासियों को एलपीजी सिलेंडर पर 50 रुपये अतिरिक्त भार चुकाना होंगा।

यह भी पढ़ेंः चुनाव खत्म: उत्तराखंड में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े, जानिए क्या है नया रेट..

यह पहले से ही तय माना जा रहा था कि जैसे ही चुनाव समाप्त होंगे, पेट्रोल-डीजल के साथ ही रसोई भी बढ़ने शुरू हो जाएंगे। हुआ भी ऐसा ही। चुनाव के दौरान ना तो पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े और ना ही रसोई गैस के रेट में इजाफा हुआ। लेकिन आज सुबह-सुबह महंगाई ने लोगों को झटका दे दिया है। सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बढ़ोतरी के बाद रसोई गैस की कीमतों में भी 50 रुपये की वृद्धि कर दी गई है।

यह भी पढ़ेंः धामी दोबारा:आखिर क्यों? भाजपा ने फिर पुष्कर धामी को चुना। जानिए..

अक्टूबर के बाद पहली बार बढ़ी कीमत
देश में अक्टूबर के बाद से पहली बार एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ाई गई है। सरकारी तेल कंपनियों ने पिछले करीब पांच महीने से एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया था। यूक्रेन और रूस के बीच चल रही लड़ाई के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत में काफी उछाल आई है। एक वक्त तो यह 139 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई थी जो 2008 के बाद इसका उच्चतम स्तर है। अभी यह 118.50 डॉलर प्रति बैरल है।

यह भी पढ़ेंः प्यार, प्रेम, सौहार्द व भाईचारा का प्रतिक फूलदेई त्यौहार का परंपरानुसार हुआ समापन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X