उत्तराखंड: रोडवेज बस के अंदर मिला महिला का शव, मचा हड़कप..

0
Woman's body found inside bus

Woman’s body found inside bus : हरिद्बार जिले के रुड़की रोडवेज बस अड्डे पर बुधवार की दोपहर बस के अंदर एक महिला का शव मिला। शव मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, वहीं शव मिलने की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा।

ये भी पढिए : हल्द्वानी : मेंहदी कार्यक्रम में पड़ोसी का दूल्हे के जीजा पर खुखरी से हमला, दो लोग घायल..

मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस | Woman’s body found inside bus

बता दे महिला की पहचान खुशबू पत्नी लोकेश कुमार निवासी कोतवाली गंगनहर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से रुड़की आ रही थी। वहीं अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला की मौत हार्ट अटैक आने से हुई है।फिलहाल पुलिस महिला के मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने बाद ही मौत के सही कारणों का पता लगेगा।

ये भी पढिए : टिहरी : अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा ट्रक, चालक गंभीर रूप से घायल..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *