दर्दनाक हादसा: शादी समारोह में जा रही कार खाई में गिरी। 3 महिलाओं सहित 4 की मौत, 2 घायल…

0
Hillvani-Accident-Uttarakhand

Hillvani-Accident-Uttarakhand

Watch, Like, Share & Subscribe..

देश प्रदेश में सड़क दुर्घटनाएं मानो आम बात सी हो गई हैं आए दिन सड़क दुर्घटनाओं की बुरी खबरें सुनने में आती रहती हैं। जिसमें कई लोग अपनी जान से भी हाथ धो बैठते हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में हुए सड़क हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कार सवार जंथल से पात की ओर शादी समारोह में जा रहे थे।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: फिर बढ़ेंगी बिजली की दरें। प्रदेशवासियों को लगेगा महंगाई का करंट..

कार संख्या HP03C-039 में कुलदीप, लता देवी, अंजलि, गिरिश और मनोरमा देवी सवार थे। पूना क्रशर के पास पहुंचते ही चालक अशोक ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। अशोक, कुलदीप हादसे में घायल हो गए जबकि लता देवी, अंजलि, गिरिश और मनोरमा देवी की हादसे में मौत हो गई। घायलों को रामपुर के खनेरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां उनका इलाज चल रहा है। कार में करीब 6 लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के शराबियों ने बनाया रिकॉर्ड, NFHS में हुआ खुलासा। यहां के पुरुष शराब पीने में सबसे आगे..

बताया जा रहा है कि यह लोग दो परिवार के सदस्य थे, जो किसी शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। ये लोग काशापाट और जोगड़ी गांव के रहने वाले हैं। हादसा रामपुर के चकलेच इलाके में पास हुआ है। यहां काशापाट-तकलेच संपर्क मार्ग पर पुने नामक स्थान पर यह कार खाई में जा गिरी। दुर्घटना का कारण कार का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। कार करीब 100 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंडः हरिद्वार से श्राद्ध कर लौट रही गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त। दर्दनाक हादसे में महिला सहित 3 लोगों की मौत, एक गंभीर घायल

Watch, Like, Share & Subscribe..
Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X