उत्तराखंड में बनेंगे 13 निर्भया हॉस्टल, केंद्र से 48 करोड़ मंजूर। मुख्यमंत्री धामी ने कहा..

0
Chief Minister Pushkar Singh Dhami. Hillvani News

Chief Minister Pushkar Singh Dhami. Hillvani News

केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्रालय ने राज्य में 13 निर्भया हॉस्टलों को मंजूरी दे दी है। इसके लिए 48 करोड़ की राशि भी स्वीकृत कर दी गई। 50 बेड के ये निर्भया हॉस्टल भीमताल, हल्द्वानी, भगवानपुर, सेलाकुई, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, कर्णप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, बागेश्वर व रुद्रप्रयाग में बनाए जाएंगे।

यह भी पढ़ेंः पीएम मातृ वंदना योजना: 31 अगस्त तक होगा पंजीकरण, दो किस्तों में मिलेंगे इतने हजार। पढ़ें..

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन छात्रावासों के निर्माण से राज्य के विभिन्न जनपदों में कार्यशील महिलाओं व उच्च शिक्षा में अध्ययनरत छात्राओं को आवासीय सुविधा उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री ने उनके अनुरोध पर निर्भया हॉस्टल को स्वीकृति प्रदान किए जाने के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड में अगले तीन दिन जमकर बरसेंगे मेघ, अलर्ट जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *