शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए यमुनोत्री धाम के कपाट, छह माह तक खुशीमठ में होंगे दर्शन..

0
Yamunotri Dham door closed

Yamunotri Dham door closed : आज बुधवार को भैया दूज के पावन पर्व पर शीतकाल के लिए यमुनोत्री धाम के कपाट बंद हो गए हैं। (Uttarakhand Char Dham) वहीं गंगोत्री धाम के कपाट बीते मंगलवार को अन्नकूट पर्व पर बंद किए गए थे। इस दौरान मां गंगा और मां यमुना के जयकारों से धाम गूंज उठा।

ये भी पढिए : शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए गंगोत्री धाम के कपाट, यमुनोत्री धाम के कपाट भैयादूज के पावन पर्व होंगे बंद..

छह माह तक मां यमुना के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास खुशीमठ में होंगे | Yamunotri Dham door closed

भैया दूज के पावन पर्व पर यमुनोत्री धाम के कपाट सुबह 11:57 पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। जिसके बाद शीतकाल में छह माह तक मां यमुना के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास खुशीमठ (खरसाली) में होंगे। श्री पांच पंडा समिति यमुनोत्री धाम के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया है कि भैया दूज के पावन पर्व पर बुधवार सुबह मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली से शनिदेव की डोली यमुनोत्री धाम पहुंची।

यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद शीतकाल में छह माह तक मां यमुना की पूजा अर्चना उनके शीतकालीन प्रवास खुशीमठ में होगी तथा यहीं पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु शीतकाल में मां यमुना के दर्शन कर सकेंगे। जिसके बाद अगले साल पुनः अक्षय तृतीया के पर्व पर ग्रीष्मकाल के लिए यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।

ये भी पढिए : Kedarnath Dham doors closed: शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, अब यहां होंगे विराजमान। देखें वीडियो..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X